{"_id":"645128b1d12a6c4e7909bbbd","slug":"himachal-cabinet-meeting-ops-s-sop-can-be-approved-discussion-on-teacher-recruitment-is-also-possible-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet Meeting: ओपीएस की एसओपी को कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी, शिक्षक भर्ती पर भी चर्चा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet Meeting: ओपीएस की एसओपी को कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी, शिक्षक भर्ती पर भी चर्चा संभव
Wed, 03 May 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 May 2023 11:30 AM IST
सार
दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा होना संभावित है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार अपराह्न 3:00 बजे सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली को लेकर जारी होने वाली एसओपी को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा होना संभावित है।
इसके अलावा अप्रैल 2022 के बाद प्रदेश में स्तरोन्नत किए गए और नए खोले गए स्कूलों को विद्यार्थियों के कम दाखिलों के आधार पर बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने सहित कई अन्य एजेंडों पर भी बैठक में मंत्रणा हो सकती है। वाटर सेस का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है। कई बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन