फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting on September 5, There will be many big decisions

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट बैठक 5 सितंबर को, होंगे कई बड़े फैसले

Fri, 02 Sep 2022 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 05:42 PM IST
सार

5 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों को अब मेडिकल और कैजुअल लीव भी मिलेगी।

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting on September 5, There will be many big decisions
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 5 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों को अब मेडिकल और कैजुअल लीव भी मिलेगी। 5 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। यह शिक्षक काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 2,555 शिक्षकों को फायदा होगा। पर्यटन स्थलों की सड़कों की मरम्मत भी पांच के बजाय तीन साल में की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने विभागाध्यक्षों को एजेंडा तैयार करने को कहा है। 

विज्ञापन


बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। अस्पतालों में खाली डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के पद भरने की कैबिनेट में मंजूरी मिलेगी। स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के अलावा कई स्कूल अपग्रेड होंगे। कई उप तहसीलों का दर्जा बढ़ाकर तहसील बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से बजट भाषण में की गई घोषणाओं को मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा रहा है। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने विभागाध्यक्षों को एजेंडा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को कैबिनेट के बारे में सूचित कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed