{"_id":"58e8de144f1c1b081a5b6698","slug":"himachal-cabinet-meeting-on-10th-april-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते और आउटसोर्स नीति पर इस दिन होगा फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते और आउटसोर्स नीति पर इस दिन होगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को होगी। बैठक में बेरोजगारी भत्ते और आउटसोर्स पॉलिसी पर फैसला होने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पदों को भरने की भी मंजूरी दी जा सकती है। वन विभाग, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य महकमे के विभिन्न अहम मुद्दों समेत करीब सत्तर एजेंडों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
बैठक प्रदेश सचिवालय में दोपहर 2 बजे होगी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बजट घोषणा को लागू करने की मंजूरी दे सकती है। परिवहन मंत्री जीएस बाली पहले ही 12 अप्रैल को नगरोटा बगवां में रैली के दौरान
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ता पाने के हकदार युवाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होने की बात कह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कई कैबिनेट मंत्री और सांसद विप्लव ठाकुर भी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन