{"_id":"5f9048126825be1e684fc390","slug":"himachal-cabinet-meeting-may-decide-to-open-two-class-schools-from-november-to-ninth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक: नवंबर से नौवीं से जमा दो कक्षा के स्कूल खोलने का हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक: नवंबर से नौवीं से जमा दो कक्षा के स्कूल खोलने का हो सकता है फैसला
Thu, 22 Oct 2020 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में नवंबर से नौवीं से जमा दो के विद्यार्थियों के लिए नियमित तौर पर स्कूल खोलने का फैसला 27 अक्तूबर को हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक के लिए शिक्षा विभाग ने कई विकल्पों सहित प्रस्ताव भेजा है। बीते दिनों हुईं ई-पीटीएम में मिले अभिभावकों के सुझावों और स्कूलों से भेजे गए माइक्रो प्लान के आधार पर सरकार स्कूलों को खोलने का फैसला लेगी।
विज्ञापन
उधर, कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट बैठक में मुहर लगेगी। परीक्षाएं लेने के लिए अब समय बचा नहीं है। ऐसे में असेसमेंट आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करना लगभग तय है।कैबिनेट बैठक के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए कई विकल्प बनाकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है। पहले विकल्प के तहत बोर्ड कक्षाओं दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को नवंबर से स्कूल बुलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
नौवीं से जमा दो की कक्षाएं भी नवंबर से नियमित तौर पर शुरू करने का विकल्प दिया गया है। अधिक संख्या वाले विद्यार्थियों के स्कूलों में सुबह और शाम या एक-एक दिन छोड़कर कक्षाएं लगाने का विकल्प भी प्रस्ताव में शामिल है। पहली से आठवीं के स्कूलों को खोलने के लिए भी प्रस्ताव भेजा है। इसमें कम संख्या वाले विद्यार्थियों के स्कूलों में नवंबर से कक्षाएं शुरू करने की बात कही गई है। ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने का प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन
उधर, कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए पिछली कक्षा के परीक्षा परिणाम के पचास फीसदी अंक, वर्तमान कक्षा की आंतरिक परीक्षा के तीस फीसदी अंक और शिक्षकों की असेसमेंट के 20 फीसदी अंकों को आधार बनाकर परिणाम तैयार किया जाएगा। यूजीसी के निर्देशानुसार एक नवंबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है। प्रदेश में बीते करीब दो माह से विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोविजनल आधार पर दाखिले देकर उनकी ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में अब परीक्षाएं लिए जाने की अब संभावना बहुत कम है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में प्रमोट करने का फैसला होने के आसार अधिक हैं।
--