फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting: honorarium of 1358 computer teachers will increase

1358 कंप्यूटर शिक्षकों का इतने फीसदी बढ़ेगा मानदेय, कैबिनेट में लगेगी मुहर

Sat, 24 Oct 2020 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting: honorarium of 1358 computer teachers will increase
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त करीब 1358 कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में जल्द 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मार्च, 2020 में बजट पेश करते हुए मानदेय में बढ़ोतरी का एलान किया था। इसी कड़ी में अब मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव को लेकर जा रहा है। बता दें कि जिन शिक्षकों को पांच साल हो गए हैं, उन्हें 10 हजार, 5 से 10 साल वालों को 12 हजार और 10 से ज्यादा साल से नियुक्त शिक्षकों को 15 हजार रुपये मानदेय मिलता है। कैबिनेट बैठक में निजी स्कूलों की फीस पर भी चर्चा की संभावना है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने फीस पर स्थिति स्पष्ट करने का प्रस्ताव भेजा है। कोरोना संकट के बीच निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने के निर्देश हैं। अब कई निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग से फीस बढ़ोतरी की मांग की है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने सरकार को प्रस्ताव भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों का तर्क है कि अब स्कूल खोलने की ओर सरकार बढ़ रही है। गाइडेंस लेने भी कई विद्यार्थी स्कूूल पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार को अपने पुराने फैसले वापस लेते हुए निजी स्कूलों को पूरी फीस वसूलने की मंजूरी देनी चाहिए। उधर, शिक्षा विभाग ने ट्यूशन फीस के अलावा कुछ अन्य फंड भी फीस में शामिल करने या न करने को लेकर सरकार से मंजूरी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed