फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting Decisons today: Ban of cultural religious functions and fairs till further orders, 190 posts will fill up

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: 23 मार्च से मेलों के आयोजन और लंगर लगाने पर रोक, 190 पदों को भरने की मंजूरी

Fri, 19 Mar 2021 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 08:52 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • 23 मार्च से मेलों के आयोजन और लंगर लगाने पर रोक
  • छोटे कार्यक्रमों में भी अधिकतम 200 लोग हो सकेंगे शामिल
  •  इंडोर कार्यक्रमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को आने की अनुमति
  • नो मास्क नो सर्विस का नियम सख्ती से होगा लागू

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting Decisons today: Ban of cultural religious functions and fairs till further orders, 190 posts will fill up
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को बैठक में फिर से कई बंदिशें लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश में 23 मार्च से मेलों के आयोजनों पर रोक लग जाएगी। अभी जो मेले चल रहे हैं, वे तीन दिन में निपटाने होंगे। सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक लंगरों पर भी रोक लगा दी गई है। निजी कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शिरकत नहीं करेंगे या इंडोर कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही आ सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट बैठक में नो मास्क नो सर्विस के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


मास्क न पहनने वालों पर भी गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया। बैठक में वन रक्षक के 190 पद भरने की मंजूरी के अलावा कुछ पुलिस पोस्ट को पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया। विधायकों को गाड़ियों पर झंडी लगाने के लिए विधानसभा में पेश किए जाने वाले बिल पर कैबिनेट बैठक में सहमति नहीं बनी। 
विज्ञापन


पांच दिन में दोगुना बढ़े मामले
कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने करीब एक घंटे तक कोरोना की वास्तविक स्थिति पर प्रस्तुति दी। प्रदेश में अब तक कोरोना के 60,389 मामले सामने आ चुके हैं। 1003 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। प्रदेश में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य सचिव ने कैबिनेट बैठक में कोरोना पर काबू पाने के लिए बंदिशें लगाने की सिफारिश की। 15 मार्च तक प्रदेश में कोरोना के 757 एक्टिव मामले थे, वहीं अब यह आंकड़ा करीब 12 सौ तक पहुंच गया है। अब हर दिन औसतन दो मौतें होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम करेंगे डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ बैठक
हिमाचल में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सभी जिलों के डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम अधिकारियों को कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed