फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting : Decision will be taken on Corona restrictions on July 14, instructions to follow covid rules in religious yatras

Corona Restrictions Himachal: कोरोना बंदिशों पर 14 जुलाई को कैबिनेट में होगा फैसला, धार्मिक यात्राओं में कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश

Wed, 06 Jul 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में बंदिशें लगाने पर फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting : Decision will be taken on Corona restrictions on July 14, instructions to follow covid rules in religious yatras
सीएम ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में बंदिशें लगाने पर फैसला हो सकता है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में हर दिन सौ से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बंदिशें लगाने की योजना बनाने पर काम शुरू कर दिया है। कैबिनेट बैठक में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल का हल निकालने पर भी चर्चा होगी। राजनीतिक दलों के चिह्नों पर नगर निगम शिमला के चुनाव करवाने को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


धार्मिक यात्राओं में कोविड नियमों के पालन के निर्देश 
उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में श्रीखंड, किन्नर कैलाश और मणिमहेश यात्राएं शुरू हो रही हैं। इनमें श्रद्धालुओं से कोविड के नियमों का पालन करने को कहा गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों और कोरोना के लेकर उपायुक्तों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इसमें सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा, एनएचएम निदेशक हेमराज बैरवा भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। 
विज्ञापन


प्रदेश में 144 लोग कोरोना संक्रमित 
प्रदेश में बुधवार को 144 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 822 हो गई है। 13 कोरोना मरीज प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 256 कोरोना मरीज हैं, जबकि चंबा 98, शिमला 90, हमीरपुर 73, मंडी 64, लाहौल-स्पीति 51, कुल्लू 45, सोलन में 43, सिरमौर 33, किन्नौर 30, बिलासपुर 25 और ऊना 14 लोग कोरोना पॉजिटिव है। प्रदेश में बुधण्वार को 2352 लोगों के सैंपल लिए, 108 लोगों ने कोरोना को मात दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed