{"_id":"5fd36a378ebc3e3b9121cce1","slug":"himachal-cabinet-meeting-decision-on-night-curfew-may-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट की बैठक में नाइट कर्फ्यू को लेकर हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट की बैठक में नाइट कर्फ्यू को लेकर हो सकता है फैसला
Fri, 11 Dec 2020 06:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम मंत्रिमंडल की सोमवार को होने वाली बैठक में कई अहम फैसले होने हैं। इनमें सबसे बड़ा मुद्दा कोविड के चलते चार जिलों में लगाए गए नाइट कर्फ्यू को लेकर है। यह जारी रहेगा या नहीं, इस पर निर्णय होना है। महामारी के व्यापक रूप लेने के चलते लिए गए कई तरह के सख्त फैसलों पर भी चर्चा की जानी है। अकेले राजधानी शिमला में ही दो सौ से ज्यादा लोगों की अब तक कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
यही नहीं देश में हिमाचल आबादी के अनुपात में मृत्यु दर और केस सामने आने को लेकर पहले नंबर पर आ चुका है। कैबिनेट के सामने सख्ती कम करने और लोगों को रियायत देने को लेकर बड़ी चुनौती रहेगी। उधर, पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा इसी महीने के दूसरे पखवाड़े में हो सकती है। ऐसे में चुनाव के चलते भी मंत्रिमंडल बड़े फैसले ले सकता है ताकि, वह आचार संहिता के चलते अटक न जाएं।
विज्ञापन