{"_id":"63491ecf957fd773e57f5d60","slug":"himachal-cabinet-decisions-today-two-track-suits-to-50-thousand-students-of-nursery-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cabinet Decisions: प्री प्राइमरी के 50 हजार बच्चों को दो ट्रैक सूट, एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपंड बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cabinet Decisions: प्री प्राइमरी के 50 हजार बच्चों को दो ट्रैक सूट, एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपंड बढ़ाया
Fri, 14 Oct 2022 10:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले हुई इस बैठक में अटल स्कूल वर्दी योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) के विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट (एक ग्रीष्मकालीन सत्र और एक शीतकालीन सत्र) निशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले हुई इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी (नर्सरी) के विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट निशुल्क दिए जाने का निर्णय लिया। बच्चों को एक ग्रीष्मकालीन सत्र और एक शीतकालीन सत्र में ट्रैक सूट मिलेगा। इस फैसले से हिमाचल के 50,000 नन्हें विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। बैठक में मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपंड 17 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इससे छह मेडिकल कॉलेजों (आईजीएमसी, टांडा, नेरचौक, हमीरपुर, नाहन और चंबा) के करीब 700 इंटर्न को फायदा होगा। स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर अब नर्सिंग अधिकारी और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी कहलाएंगी। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। कैबिनेट में जिला मंडी की ग्राम पंचायत ठाकुर थाना के तहत सोमाकोठी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, जिला कांगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चामुंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, जिला शिमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने और कांगड़ा जिला में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल कांगड़ा के सुचारु कार्यान्वयन के लिए 7 पदों को सृजित करने को मंजूरी दी है। बिलासपुर जिला में मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नयनादेवी जी का भवन संपत्ति सहित शिक्षा विभाग को सौंपने की शर्त के साथ अधिगृहीत और स्थानांतरित करने को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
बिलासपुर जिला के श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं की सुविधा प्रदान करने के लिए नए विषय मेकेनिक मोटर व्हीकल और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन और पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में एआरटी केंद्र में विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मंडी जिले की बल्ह तहसील के हटगढ़ में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने, जिला मंडी की तहसील थुनाग के बगस्याड़ में नई मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने, जिला मंडी के बागाचनोगी में राजकीय महाविद्यालय खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन