हिमाचल उपचुनाव: मतदान से तीन दिन पहले थम जाएगा प्रचार, आयोग ने कोविड के कारण किया बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:43 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी पाल रासु ने सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से कहा है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समयावधि का सख्ती से पालन करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर उप निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार की अवधि सीमित की है।
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू
- फोटो : अमर उजाला