फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal byelection: Parliamentary board will decide all four BJP tickets

हिमाचल उपचुनाव: संसदीय बोर्ड छह अक्तूबर को तय करेगा भाजपा के चारों टिकट

Tue, 05 Oct 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 10:06 PM IST
सार

बुधवार को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। संसदीय बोर्ड ही भाजपा के टिकटों पर अंतिम फैसला लेता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष टिकटों पर मंत्रणा करेंगे। 
 

विज्ञापन
Himachal byelection: Parliamentary board will decide all four BJP tickets
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के टिकट बुधवार को तय होंगे। मंगलवार को संसदीय बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा सकी। अब बैठक बुधवार को होगी। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी संभावित प्रत्याशियों का पैनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को थमा दिया। अब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस के सभी घोषित उम्मीदवारों को लक्षित कर टिकट देगा। इसके लिए क्षेत्रीय, जातीय और अन्य तमाम समीकरणों पर संसदीय बोर्ड गंभीरता से विचार-विमर्श करेगा। बुधवार को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। संसदीय बोर्ड ही भाजपा के टिकटों पर अंतिम फैसला लेता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष टिकटों पर मंत्रणा करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव: हिमाचल में कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह समेत इन नेताओं को मिला टिकट
विज्ञापन


फिर शॉर्टलिस्ट हुआ पैनल, महेश्वर के अलावा इनके नाम हटे 
वहीं, भाजपा प्रत्याशियों का पैनल फिर शॉर्टलिस्ट हो गया है। जहां मंडी लोकसभा सीट के पैनल से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का नाम हट गया है, वहीं अर्की से आशा परिहार और फतेहपुर से रीता ठाकुर का नाम पैनल से हट गया है। अब मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, मिल्कफेड के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल और प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर के नाम पैनल में हैं। फतेहपुर विस सीट से पूर्व राज्य सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर और युवा मोर्चा पंकज ठाकुर के नाम हैं। अर्की विस सीट से रतनपाल सिंह और गोविंद राम शर्मा के नाम हैं। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चेतन बरागटा और नीलम सरैइक में से ही किसी एक पर फैसला होना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed