फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal by election: Panel of BJP candidates will be decided on this day in Dharamsala

हिमाचल उपचुनाव: धर्मशाला में इस दिन तय होंगे भाजपा प्रत्याशियों के पैनल

Sat, 02 Oct 2021 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 06:23 PM IST
सार

बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। सौदान और खन्ना शनिवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Himachal by election: Panel of BJP candidates will be decided on this day in Dharamsala
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के पैनल रविवार को तय हो जाएंगे। संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर इसे नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। टिकटों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड की अंतिम सिफारिश के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा। संभावना है कि सात अक्तूबर तक प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे। एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय करने को प्रदेश चुनाव समिति की यह बैठक रविवार को धर्मशाला में बुलाई गई है। बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। सौदान और खन्ना शनिवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं। रविवार को वह भाजपा के पदाधिकारियों से प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों पर फीडबैक भी लेंगे।  

विज्ञापन


मंडी, अर्की और फतेहपुर पर उलझी भाजपा 
भाजपा प्रत्याशियों में से अभी तक केवल जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर ही स्थिति स्पष्ट है। जुब्बल-कोटखाई में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा पर ही अभी तक स्थिति स्पष्ट है। उनका टिक ट लगभग फाइनल माना जा रहा है और संसदीय बोर्ड को यह अकेला नाम भेजा जा रहा है। मंडी लोकसभा सीट पर मंत्री महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर, महेश्वर सिंह जैसे कई नामों पर चर्चा होनी है। अर्की में रतन पाल सिंह और गोविंद राम शर्मा में से किसी नाम पर विचार हो सकता है। रतन पाल सिंह टिकट की दौड़ में आगे हैं तो गोविंद राम शर्मा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। फतेहपुर में पूर्व राज्य सभा सांसद कृपाल परमार टिकट की दौड़ में आगे हैं। बलदेव ठाकुर, पंकज शर्मा हैप्पी जैसे नामों पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed