फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal by election: Congress demonstrated power with outrage rally in Rajgarh

पच्छाद उपचुनाव: कांग्रेस ने राजगढ़ में आक्रोश रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

Thu, 17 Oct 2019 04:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal by election: Congress demonstrated power with outrage rally in Rajgarh
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रोड शो और दो चुनावी जनसभाओं का जवाब गुरुवार को कांग्रेस ने आक्रोश रैली से दिया। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर यहां की सर्द फिजाओं में सियासी पारा चढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री कौल सिंह, हर्षवर्धन चौहान, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, विक्रमादित्य सिंह और प्रत्याशी जीआर मुसाफिर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राठौर ने कहा कि भाजपा ने ढाई साल की अवधि में कोई विकास नहीं किया। उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का जमकर प्रयोग हो रहा है। पानी के पाइप बांटे जा रहे हैं। बुलडोजर और जेसीबी लगाकर सड़कें बनाई जा रही हैं। युवाओं को नौकरी देने के सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, चुनाव के बाद ये सब बातें गायब हो जाएंगी।  राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल पर निशाना साधते हुए कहा की कौल सिंह ठाकुर और जीआर मुसाफिर भी स्पीकर रहे हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कभी कांग्रेस पार्टी की बैठकों में भाग नहीं लिया। सांविधानिक पद की गरिमा को रखते हुए कांग्रेसी नेताओं ने अपनी भूमिका तटस्थ रखी। लेकिन, वर्तमान अध्यक्ष राजीव बिंदल सरेआम भाजपा के प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की भाजपा ने हाटी मुद्दे पर यहां के लोगों को गुमराह किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का सम्मान नहीं करती भाजपा : राठौर 
राठौर ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। भाजपा से बागी हुई निर्दलीय प्रत्याशी दयाल प्यारी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। मुख्यमंत्री के समक्ष ही सभा में मंच पर पार्टी के एक नेता ने उन्हें धक्का दे दिया था। यह शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed