फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Bus service restored on country's longest Delhi Leh route passengers will have to pay this much money

हिमाचल: देश के सबसे ऊंचे दिल्ली-लेह रूट पर आठ माह बाद बस सेवा बहाल, यात्रियों को देने होंगे इतने रुपये

Sun, 15 May 2022 06:45 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 15 May 2022 06:45 PM IST
सार

उपमंडलाधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने हरी झंडी दिखाकर बस को लेह रवाना किया। एचआरटीसी ने इस साल यह बस सेवा बीते साल के मुकाबले 50 दिन पहले ही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal: Bus service restored on country's longest Delhi Leh route passengers will have to pay this much money
उपमंडलाधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने हरी झंडी दे कर रवाना की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण देश के सबसे ऊंचे मनाली-लेह मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने करीब आठ माह बाद बस सेवा शुरू कर दी है। पूरे सड़क मार्ग से इस बार समय से पहले ही बर्फ हटा दी गई है। रविवार को उपमंडलाधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने हरी झंडी दिखाकर बस को लेह रवाना किया। 

विज्ञापन


मार्ग से बर्फ हटाने के चलते केलांग-लेह रूट पर एचआरटीसी ने इस साल यह बस सेवा बीते साल के मुकाबले 50 दिन पहले ही शुरू कर दी है। पिछले वर्षों तक यह रूट जुलाई में ही बहाल हो पाता था। रविवार को केलांग से लेह के लिए सुबह पांच बजे रवाना हुई बस में 17 यात्री गए। यह बस लेह से लौटकर सोमवार सुबह केलांग से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को बस दिल्ली पहुंचेगी। गौर हो कि लेह-दिल्ली बस रूट पिछले साल सितंबर के अंत में बर्फबारी के कारण बंद हो गया था। 1,026 किलोमीटर लंबे इस रोमांचक भरे सफर को पूरा करने में करीब 36 घंटे लगते हैं। इस सफर का 1,740 रुपये प्रति सवारी किराया लगता है। सफर के दौरान यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16,616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खूबसूरत नजारों से रूबरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल टनल बन जाने से लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम भी हुई है। एचआरटीसी केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से लद्दाख के साथ लाहौल के पर्यटन कारोबार को फायदा मिलेगा। उपमंडलाधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने हरी झंडी देकर बस के सभी यात्रियों को खतग भी पहनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed