फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget session mukesh agnihotri targets RSS

सरकार में आरएसएस का दखल बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

Sat, 17 Mar 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
himachal budget session mukesh agnihotri targets RSS

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार में आरएसएस का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा से वाकआउट करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आफिस में आरएसएस के लोग बैठे है।

विज्ञापन


सरकार ने भी माना है कि आरएसएस के लोग सरकार में हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ऐसी सरकार को नहीं चलने देगी। बजट के बाद सदन में मुख्यमंत्री के आए जवाब पर मुकेश ने आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि वित्तीय प्रबंधन, रोजगार सृजन और बढ़ते कर्ज पर जयराम सरकार ने कोई ठोस नीति नहीं दी। 
विज्ञापन


विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बजट में युवाओं और बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं है। शुक्रवार को बजट चर्चा पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते दिनों पेश किए गए बजट को दोबारा से पढ़ा है। बजट में वित्तीय प्रबंधन की ठोस नीति नहीं बनने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार कितना ऋण लेगी, इसका कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली पर हुए खर्च की भी हो जांच

himachal budget session mukesh agnihotri targets RSS

केंद्र सरकार से कैसे ऋण लिया जाएगा। इसको लेकर भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान जो वायदे किए थे, उनका बजट में उल्लेख नहीं है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह से फेल हुए हैं। आय बढ़ाने के साधनों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसके चलते वाकआउट किया गया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा विधानसभा चुनाव के समय बिलासपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर खर्च किस मद से किया गया। इसकी भी जांच करवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed