फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal borders will be monitoring through cctv

हिमाचल की सीमा पर अब सीसीटीवी से निगरानी, पहले चरण में नौ जिलों में सुविधा

Tue, 13 Mar 2018 11:31 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 13 Mar 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
 himachal borders will be monitoring through cctv

पड़ोसी राज्यों से लगने वाली हिमाचल की सीमा की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से होगी। इस के लिए प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से सटे जिलों को प्रथम चरण में 118 हाईटेक  कैमरे मुहैया करवा दिए हैं। 

विज्ञापन


जल्द ही स्थान चिह्नित कर इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा। ये कैमरे नाइट विजन की सुविधा से लैस हैं। ऐसे में रात को भी अपराधियों, नशे के कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। 
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से जिलों को और सीसीटीवी कैमरे मुहैया करवाए जाएंगे। कैमरों के जरिए तमाम गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत कार्रवाई के लिए जिलों में कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिला में अन्य राज्यों से लगती हैं सीमाएं

 himachal borders will be monitoring through cctv

हिमाचल के नौ जिलों बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सोलन, चंबा, सिरमौर, लाहौल - स्पीति, किन्नौर और शिमला की सीमाएं अन्य राज्यों से लगती हैं। बाहरी राज्यों के लोग सीमांत क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे आसानी से फरार  हो जाते हैं।

जेएंडके, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से नशे का अवैध कारोबार भी होता रहा है। जिन क्षेत्रों में सक्रियता ज्यादा है और पुलिस हर समय तैनात नहीं रहती वहां अब सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। कैमरों की खरीद प्रक्रिया फाइनल होने के बाद जिलों को सीसीटीवी भेज दिए गए हैं। अब कंपनी इन कैमरों को स्थापित करेगी। 

चंबा, लाहौल और किन्नौर का बॉर्डर अति संवेदनशील

 himachal borders will be monitoring through cctv

चंबा, लाहौल - स्पीति और किन्नौर जिले की सीमा अति संवेदनशील श्रेणी में आती है। चंबा की सीमा जम्मू-कश्मीर से लगती है। यहां एक बार बड़ा आतंकी हमला भी हो चुका है।

लाहौल स्पीति और किन्नौर की सीमा चीन से लगती है। यहां सीसीटीवी लगने से आतंरिक सुरक्षा मजबूत होगी। चंबा, ऊना, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बाहरी राज्यों से ड्रग्स तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य मुख्यालय से सीमांत इलाकों के लिए सीसीटीवी कैमरे बिलासपुर पहुंच चुके हैं। जल्द ही संबंधित कंपनी के कर्मचारी इन कैमरों को पंजाब राज्य की सटी सीमाओं में स्थापित करेंगे। इससे अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगेगी।- अशोक कुमार, एसपी बिलासपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed