{"_id":"629634f76cef427e445303d8","slug":"himachal-board-of-technical-education-6-829-applications-for-3-200-seats-in-leet-pet","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTEB: लीट-पैट की 3,200 सीटों के लिए आए 6,829 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTEB: लीट-पैट की 3,200 सीटों के लिए आए 6,829 आवेदन
Wed, 01 Jun 2022 02:25 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:25 AM IST
सार
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पास जून माह में प्रस्तावित बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए रिकॉर्ड आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पास जून माह में प्रस्तावित बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए रिकॉर्ड आवेदन पहुंचे हैं। दो साल बाद होने जा रही इस प्रवेश परीक्षा के लिए 3,200 के करीब सीटों के लिए 6,829 के करीब आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से पैट के लिए 4382, जबकि लीट के लिए 2447 के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
दोनों विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 25 के करीब केंद्र तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से बनाए जाएंगे। इसके अलावा 238 अभ्यर्थियों ने फीस नहीं भरी है। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने 30 मई तक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 30 मई को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही बोर्ड अब जून माह में होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए हर जिले में दो से तीन केंद्रों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए 30 मई तक आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास 4382 के करीब आवेदन पहुंचे हैं। 19 जून को प्रदेश भर में इसकी प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए बोर्ड आवेदनों की संख्या के आधार पर हर जिले में दो से तीन परीक्षा केंद्रों को स्थापित करेगा। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन