हिमाचल: चंबा जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, नीलम कुमारी बनीं अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चंबा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को आयोजित चुनावी प्रक्रिया के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित नीलम कुमारी और उपाध्यक्ष पद पर हाकम राणा निर्वाचित हुए हैं। नीलम कुमारी ने कांग्रेस समर्थित पंकज को आठ मतों से हराया है। इसमें नीलम को 13 और पंकज को 5 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हाकम राणा ने कांग्रेस समर्थित ललित ठाकुर को 4 मतों से हराया। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार नीलम कुमारी ने जहां जिला परिषद वार्ड बख्तपुर से जीत दर्ज की है, तो वहीं, दूसरी तरफ हाकम राणा ने करयास जिप वार्ड से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। गौरतलब है कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर वर्ष 2015 में कांग्रेस समर्थित सदस्यों का कब्जा रहा। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन हो गई। मगर कांग्रेस समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने में नाकाम रही। भाजपा समर्थित सदस्यों में आपसी खींचतान के चलते पांच साल तक कांग्रेस का कब्जा रहा। बहरहाल, हाल ही में हुए चुनावों के बाद भाजपा समर्थित दस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सोमवार को चुनाव का दिन निर्धारित किया गया। मगर उम्मीदवारों को चयनित करने में भाजपा को खासी माथापच्ची करनी पड़ी। इसको लेकर सोमवार देर शाम तक मंथन होता रहा। बहरहाल, मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई और भाजपा समर्थित नीलम कुमारी और हाकम राणा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बता दें शिमला, बिलासपुर और कुल्लू जिला में 4 फरवरी, सिरमौर जिला में 6 फरवरी और किन्नौर में 8 फरवरी को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। उधर, बिलासपुर जिले के विकास खंड स्वारघाट में भी भाजपा ने बाजी मारी है। किरण शर्मा बीडीसी अध्यक्ष बनी हैं। विजय कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
वहीं हमीरपुर जिले की बमसन पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद भाजपा के हाथ आया है। कालेअंब वार्ड की रीना देवी बमसन पंचायत समिति की नई अध्यक्ष बनी हैं। भाजपा प्रत्याशी को 23 में से 15, कांग्रेस प्रत्याशी सीमा को महज 8 मत मिले। कंज्याण वार्ड के प्यार चंद को निर्विरोध पंचायत समिति का उपाध्यक्ष चुना गया।
बिझड़ी बीडीसी अध्यक्ष मंजू कुमारी और उपाध्यक्ष मुकेश कुमार