{"_id":"610ea2bc8ebc3e6fc174dd76","slug":"himachal-bjp-will-prepare-21-thousand-health-volunteers-at-7792-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: 7792 बूथों पर 21 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी हिमाचल भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: 7792 बूथों पर 21 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी हिमाचल भाजपा
Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
सार
कश्यप ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया। बिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी स्वयंसेवकों के सामने रखी।
विज्ञापन
भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने किया। बैठक में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ, राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल आदि उपस्थित रहे। बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के 7792 बूथों पर 21 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी। कश्यप ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
बिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी स्वयंसेवकों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से 28 जुलाई को किया। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि देशभर में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जाएंगे जिन्हें विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के पांच महत्वपूर्ण भाग हैं। आज के इस प्रशिक्षण शिविर में 16 संगठनात्मक जिलों के 48 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिन्हें जिला स्तर पर 16 अगस्त से पूर्व व मंडल स्तर पर 30 अगस्त से पूर्व प्रशिक्षण देना होगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी को एक-एक किट दी गई, जिसमें ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर तथा प्रशिक्षण का सारा सामान दिया गया।
विज्ञापन