फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp swarnim drishti patra announcements review in himachal cabinet meeting

सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां: स्वर्णिम दृष्टिपत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे महकमों की 98 फीसदी घोषणाएं लागू

Mon, 08 Nov 2021 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 08:21 PM IST
सार

कैबिनेट ने भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम दृष्टिपत्र के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
himachal bjp swarnim drishti patra announcements review in himachal cabinet meeting
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्वर्णिम दृष्टिपत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय जैसे विभागों की 98 फीसदी घोषणाएं लागू कर दी गई हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी। कैबिनेट ने भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम दृष्टिपत्र के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। इस बारे में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में समीक्षा के लिए पहले ही मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई गई है। इसे वर्तमान राज्य सरकार ने नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया है।

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। कुछ चीजें तकनीकी कारणों से नहीं हो पाईं। अगली बैठक में भी ऐसे अन्य विषयों पर मंत्रणा होगी। वर्तमान में 70 वर्ष या अधिक आयु के वृद्धजनों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन बिना आय सीमा के दी जा रही है। वर्तमान सरकार ने वर्ष 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोरी, शिक्षा विभाग में पीटीए, पैट पैरा अध्यापकों और ग्रामीण विद्या उपासकों को नियमित किया। एसएमसी अध्यापकों को सेवा विस्तार दिया गया है। 
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में 10 हजार से अधिक ऑक्सीजनयुक्त बेड उपलब्ध हैं और लगभग 80 मीट्रिक टन प्रतिदिन ऑक्सीजन की उपलब्धता की गई। 28 स्थानों पर पीएसए प्लांट लगाए गए। 1014 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 56 प्रकार के टेस्ट निशुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। पूर्व में यह टेस्ट चिह्नित 11 श्रेणियों के रोगियों के लिए ही उपलब्ध होते थे। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रदेश में नौ ट्रामा सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं तथा सभी सरकारी अस्पतालों में आधारभूत ढांचे का उन्नयन और आधुनिकीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed