फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal BJP spokesperson Randhir sharma press conference in Bilaspur

हिमाचल: जून 2022 तक तैयार होगा बिलासपुर एम्स, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Fri, 03 Dec 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Dec 2021 05:35 PM IST
सार

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि दो साल कोरोनाकाल के बावजूद चार साल में एम्स की ओपीडी की सौगात प्रदेश की जनता को दी जा रही है। एम्स जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन
Himachal BJP spokesperson Randhir sharma press conference in Bilaspur
एम्स बिलासपुर की ओपीडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) छह माह बाद जून 2022 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लोकार्पण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पांच दिसंबर को एम्स की ओपीडी का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सीएम जयराम ठाकुर कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए जेपी नड्डा ने एम्स का बिलासपुर में शुभारंभ करवाया। 
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य संस्थान के भवन का समय पर निर्माण करवाने के लिए लगातार बैठकें करते रहे। इसका परिणाम यह रहा कि दो साल कोरोनाकाल के बावजूद चार साल में एम्स की ओपीडी की सौगात प्रदेश की जनता को दी जा रही है। एम्स जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। एम्स के आयुष ब्लॉक में संपूर्ण वैक्सीनेशन और एम्स ओपीडी लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां एम्स की ओपीडी का शुभारंभ होगा, वहीं वैक्सीनेशन अभियान में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश ने पूरे देश में वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे राउंड में 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने में पहला स्थान हासिल किया है। यह इस राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

प्रदेश में 30 स्थानों पर एलईडी पर देंगे कार्यक्रम 
प्रदेश के 12 जिला मुख्यालयों समेत 30 स्थानों पर इस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से एलईडी पर करीब 10 हजार लोग देखेंगे। वहीं, एम्स के आयुष ब्लॉक में आने वाले लोगों की संख्या 2500 के करीब होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। 


जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रविवार को पहुंचेंगे लुहणू 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार को सुबह करीब 11.15 बजे लुहणू पहुंचेंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे सीधे एम्स कोठीपुरा जाएंगे। जहां पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। उसके बाद ओपीडी का शुभारंभ किया जाएगा। जेपी नड्डा निर्माणाधीन एम्स के कार्यों की फीडबैक भी लेंगे। रविवार शाम को करीब चार बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed