फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp president rajiv bindal statement on Mera Booth Sabse Mazboot drive

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम: बिंदल बोले- भाजपा एकमात्र पार्टी, जिसके पीएम कार्यकर्ताओं से करते हैं संवाद

Tue, 27 Jun 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jun 2023 06:09 PM IST
सार

राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और स्वयं प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हैं।

विज्ञापन
himachal bjp president rajiv bindal statement on Mera Booth Sabse Mazboot drive
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिंदू आश्रम नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा की ओर से देशभर में पार्टी के बूथ को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और स्वयं प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए हैं। इसके बाद राजस्थान में इन कार्यकर्ताओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो पार्टी को मजबूत दिशा की तरफ ले जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में पार्टी के बेहतरीन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इनमें प्रकाश जैन, ओपी सैनी, शोभा, मोहिनी गुप्ता, प्रतिभा कौशिक, विनय गुप्ता, जगदीश, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed