{"_id":"61d6dc11c152a66e204bc45d","slug":"himachal-bjp-organise-shav-yatra-at-shimla-after-pm-narendra-modi-security-breach-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का काफिला रोकने के मामले में शिमला में निकाली पंजाब सरकार की शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का काफिला रोकने के मामले में शिमला में निकाली पंजाब सरकार की शवयात्रा
Thu, 06 Jan 2022 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Jan 2022 05:40 PM IST
सार
चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि पंजाब में नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया, वह चन्नी सरकार की एक बड़ी साजिश थी।
विज्ञापन
शवयात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ भाजपा ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने की घटना के बाद एक शवयात्रा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के चंडीगढ़ प्रांत के महामंत्री रामवीर भट्टी ने की। उनके साथ चंडीगढ़ नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शव यात्रा चौड़ा मैदान से विधानसभा गेट तक चली, जहां कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के शव को अग्नि दी। चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि पंजाब में नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया, वह चन्नी सरकार की एक बड़ी साजिश थी।
विज्ञापन
यह पूरी योजना राहुल और प्रियंका गांधी की ओर से बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन लोकप्रियता से डर गए थे। यह पहली बार हुआ है कि देश के किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक सरकार की ओर से चूक हुई है। अब चन्नी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चन्नी और उनके मंत्री देश के गद्दार हैं और देश के विपरीत काम करने वाले संगठनों के इशारे पर चलते हैं। प्रदेश सचिव पायल वैद्य, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल भी उपस्थित रहीं।