{"_id":"5edcee7dab88663e0e586ec5","slug":"himachal-bjp-new-president-name-will-be-declared-by-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान को सुझाए नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम, नड्डा के पसंदीदा चेहरे की होगी ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान को सुझाए नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम, नड्डा के पसंदीदा चेहरे की होगी ताजपोशी
Mon, 08 Jun 2020 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, यह फैसला हाईकमान ही लेगा। डॉ. राजीव बिंदल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद यह पद खाली चल रहा है। बिंदल ने सैनिटाइजर मामले में उंगलियां उठने के बाद अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया था। बिंदल के इस्तीफे के डेढ़ हफ्ते बाद भी प्रदेश में नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल के प्रमुख भाजपा नेताओं से चर्चा कर ली है। सूत्रों की मानें तो प्रादेशिक नेताओं ने बेशक इस बारे में कुछ नाम हाईकमान को सुझाए हैं मगर इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि जो भी फैसला होगा, वह केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा। इस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं जो खुद हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में यह साफ है कि प्रदेश में भाजपा का अगला अध्यक्ष भी उनका पसंदीदा चेहरा ही होगा।
विज्ञापन
नड्डा गृह राज्य होने के नाते यहां खूब दिलचस्पी लेते हैं। डॉ. राजीव बिंदल को भी नड्डा ने ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। वह विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने थे। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का छह साल से अधिक का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य में यह कुर्सी खाली हुई थी।
विज्ञापन
चुनावी रणनीति में माहिर माने जाने के चलते भाजपा ने मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए बिंदल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बागडोर संभाली गई थी। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष थे और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
इनमें से किसी एक को मिल सकती है कमान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए कई दावेदार हाईकमान से संपर्क साधे हुए हैं। इनमें भाजपा के सभी खेमों के प्रमुख नेता मौजूद हैं। त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जमवाल, राम सिंह, राजीव भारद्वाज, राकेश जमवाल जैसे कई नेताओं के नामों की चर्चा है। माना जा रहा है कि इनमें से भी कोई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हो सकता है।