फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp meeting news: minister and mla will have to tell govt schemes upto both level

भाजपा: मिशन रिपीट के लिए बूथ स्तर तक सरकारी योजनाएं लोगों को बताएं मंत्री-विधायक

Wed, 17 Feb 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp meeting news: minister and mla will have to tell govt schemes upto both level
धर्मशाला में भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य में वर्ष 2022 में मिशन रिपीट को लेकर बुधवार से धर्मशाला में तीन दिवसीय महामंथन शुरू हो गया है। पहले दिन कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने मंत्रियों और विधायकों को मिशन रिपीट के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक लोगों को बताने के लिए कहा। प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के टिप्स देने के साथ-साथ चुनाव में जीत के लिए जोश भरा। प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों को भी प्रदेश पार्टी नेतृत्व ने प्रशिक्षण दिया।  पहले दिन प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर के बाद शाम 6 बजे शीर्ष पदाधिकारियों ने मिशन रिपीट, प्रदेश के चारों नगर निगम चुनाव और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में जीत के लिए मंथन किया। बैठक में पंचायती राज चुनाव को लेकर विश्लेषण भी हुआ। आगामी चुनावों में पार्टी कैसे जीत दर्ज करे, इसको लेकर भी रणनीति बनाई गई। गौर हो कि कोरोना काल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह पहली वास्तविक बैठक हो रही है। इससे पहले एक वर्चुअल बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन


नड्डा आज देंगे टिप्स
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा वीरवार को पहली बार धर्मशाला आएंगे। नड्डा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद पार्टी में एकजुटता और मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी विधायकों सहित पदाधिकारियों को मिशन रिपीट के लिए टिप्स देंगे। नड्डा सुबह 8:30 बजे दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह धर्मशाला के एक निजी होटल में सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करेंगे। नड्डा लंच करने के बाद दोपहर 3:30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed