फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP meeting: Ministers, MLAs and candidates gave report card of three years' work

भाजपा बैठक: मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों ने दिया तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड

Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
सार


हिमाचल भाजपा की शिमला में आयोजित बैठक में मंत्रियों, विधायकों और वर्ष 2017 के प्रत्याशियों ने तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड दिया। 
 

विज्ञापन
himachal BJP meeting: Ministers, MLAs and candidates gave report card of three years' work
शिमला में हिमाचल भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद बुधवार दोपहर बाद वर्ष 2017 के पार्टी प्रत्याशियों की बैठक ली गई। बैठक भाजपा के हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


इसमें मंत्रियों, विधायकों और वर्ष 2017 के प्रत्याशियों ने तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड दिया। इसमें अपने-अपने हलकों की योजनाएं, उनका प्रगति विवरण और कोरोना काल में किए कार्य शामिल रहे। प्रभारियों को लिखित रिपोर्ट सौंपी गई। हालांकि, कई विधायकों और प्रत्याशियों से यह रिपोर्ट नहीं मिली। उन्हें 20 दिन की मोहलत दी गई। 
विज्ञापन


भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कड़े लहजे में कई मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को अपनी बातें कहीं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में डटने के निर्देश दिए और आम चुनाव तक फील्ड में काम कर कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। सूत्रों के अनुसार कई विधायकों ने अपने रिपोर्ट कार्ड फंसते देख प्रदेश की अफसरशाही को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने डीओ नोट और अन्य निर्देशों में कई अधिकारियों से वांछित सहयोग न मिलने पर देरी होने की बात कही। मंत्रियों, विधायकों की ओर से सौंपे रिपोर्ट कार्ड पर हाईकमान से चर्चा होगी। अगले साल के विधानसभा चुनाव के लिए भी ये टिकट का आधार बन सकते हैं।


सूत्रों के मुताबिक आम चुनाव से पहले एक बार फिर मंत्रियों, विधायकाें और प्रत्याशियों से रिपोर्ट कार्ड लिए जा सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट कार्ड पहली परीक्षा की तरह माने जा रहे हैं। अभी कई परीक्षाएं और देनी पड़ सकती हैं। इस दौरान पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed