फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp leader statement over congress workers clash in shimla

प्रदेश से पहले पार्टी के अंदर की कानून व्यवस्था बनाएं कांग्रेस के नेता : भाजपा

Fri, 18 Jan 2019 06:28 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 18 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp leader statement over congress workers clash in shimla

प्रदेश भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में वीरवार को वीरभद्र और सुक्खू गुट के बीच हुए घमासान पर चुटकी ली है। बयान जारी कर कहा कि वीरवार को हुए घटनाक्रम से साफ है कि कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी का पर्याय बन गई है। मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी तो जगजाहिर ही थी, लेकिन नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद गुटबाजी सड़क तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुंडागर्दी का यह नंगा नाच पार्टी की प्रदेश प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने हुआ, जो यह साबित करता है कि प्रदेश कांग्रेस में अनुशासनहीनता और गुटबाजी पर अब उनके नेताओं का भी नियंत्रण नहीं रहा है। कहा कि घटना के दौरान जिस तरह नेता कार्यकर्ताओं को शांत कराने के बजाय मूकदर्शक बने रहे, उससे यह साबित होता है कि नेताओं का गुंडागर्दी की इस घटना को उनका मौन समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन


अब कांग्रेस को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने संगठन के अंदर ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की चिंता करनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कांग्रेस को असहनशील पार्टी करार दिया। कहा कि जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को ही सहन नहीं कर पा रही, वह सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए यह हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदरूनी जंग कांग्रेस को ले डूबेगी : सत्ती

himachal bjp leader statement over congress workers clash in shimla

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमले की घटना पर तंज कसा।

कहा कि दूसरों को नसीहत देने वाले कांग्रेस नेताओं की कलई भी इस घटना के बाद जनता के सामने खुल गई है। कांग्रेस की अंदरूनी जंग ही कांग्रेस को ले डूबेगी। कांग्रेस राजनीति को लगातार दूषित करती आ रही है। इससे राजनेताओं की छवि भी आम जनता में खराब हो रही है।

भारत लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाते हैं। कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की जंग का इस स्तर पर आ जाना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में पार्टी की फूट जगजाहिर हो रही है। कांग्रेस नेताओं में हताशा के भाव साफ झलक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed