फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp karyasamiti baithak bjp prabhari Himachal pradesh avinash rai khanna statement to media in shimla himachal pradesh

अविनाश राय खन्ना: नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनाव भी जीतेगी भाजपा

Wed, 24 Nov 2021 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
himachal bjp karyasamiti baithak bjp prabhari Himachal pradesh avinash rai khanna statement to media in shimla himachal pradesh
हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना का स्वागत करते सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेताओं के इस्तीफों के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राज्य कार्यसमिति सदस्य एवं सिरमौर जिला के प्रभारी पवन गुप्ता ने भी मौजूदा पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ये इस्तीफे सोशल मीडिया पर ही हैं, ये पार्टी को नहीं मिल पाए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के इन कार्यकर्ताओं ने पद छोडे़ हैं - पार्टी नहीं। उन्होंने कहा कि पद तो समय के साथ आते-जाते रहते हैं। चुनाव में जीत-हार तो एक प्रक्रिया है और भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पीटरहॉफ शिमला में स्वागत किया।
विज्ञापन


खन्ना ने शिमला पहुंचने पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हर तीन महीने में एक बार होती है, जो रूटीन की बैठक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप में हम इन उपचुनावों पर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां रही हैं, उनको दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। सरकार ने प्रदेश में अच्छे एवं जन सेवा के कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे वर्ष 2022 में भाजपा की सरकार को रिपीट करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed