फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal bilaspur news: kiratpur manali four lane now will be started in July 2023

बिलासपुर: अब जुलाई से ही मिलेगी किरतपुर-मनाली फोरलेन की सुविधा, पूरा नहीं हो पाया निर्माण कार्य

Tue, 20 Jun 2023 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Jun 2023 10:38 AM IST
सार

फोरलेन को स्वारघाट से बिलासपुर के मंडी भराड़ी तक पूरी तरह से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे इसका जो कार्य शेष है, उसे जल्द से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
himachal bilaspur news: kiratpur manali four lane now will be started in July 2023
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार खराब रहे मौसम के कारण 20 जून तक किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। हालांकि प्रयास थे कि 20 जून से पहले इस फोरलेन को जनता को समर्पित किया जाए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कई मंचों से घोषणा भी कर चुके थे कि 15 जून तक फोरलेन का उद्घाटन होगा। लेकिन अब इस फोरलेन की सुविधा लोगों को जुलाई से ही मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। वहीं एनएचएआई को भी इस बात की पुष्टि केंद्र सरकार ने नहीं की है कि कब तक इस फोरलेन का लोकार्पण होगा। फिलहाल फोरलेन को स्वारघाट से बिलासपुर के मंडी भराड़ी तक पूरी तरह से यातायात के लिए भी बंद कर दिया गया है, जिससे इसका जो कार्य शेष है, उसे जल्द से पूरा किया जा सके। वहीं कंपनी ने काम तेज कर दिया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण फोरलेन पर जगह-जगह ल्हासे गिरने शुरू हो गया है। इस कारण काम और बढ़ रहा है।
विज्ञापन


गरामोड़ा से नेरचौक तक के निर्माण कार्य की बात करें तो अभी तक सुंदरनगर के हराबाग तक ही फोरलेन जुड़ा है। इससे आगे बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा जकातखाना में फ्लाईओवर का कार्य जारी है। वहीं कैंची मोड़ में समानांतर टनल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण मुख्य टनल को बंद किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के चलते अब एनएचएआई को बाकी कार्य पूरा करने का समय मिल गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई के शुरू में प्रधानमंत्री इस फोरलेन को लोगों को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फोरलेन के निर्माण कार्य की पूरी रिपोर्ट एनएचएआई के अधिकारियों से ली थी। उन्होंने कहा था कि अभी तक कह नहीं सकते कि कब इसका उद्घाटन होना है। रिपोर्ट को स्टडी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार नड्डा ने निर्देश दिए हैं कि जल्द शेष कार्य को पूरा किया जाए।


प्रधानमंत्री 21 से 24 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। अभी तक केंद्र से उद्घाटन की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। पीएम के विदेश दौरे के बाद ही उद्घाटन की संभावना है। - वरुण चारी,परियोजना निदेशक किरतपुर-नेरचौक फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed