फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bilaspur news: fazli mango variety of pumpkin size in bilaspur himachal pradesh

बिलासपुर: शौक ने सुर्खियों में लाए विषण सिंह, कद्दू से कम नहीं दिखता इनका आम

Tue, 31 Aug 2021 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बरठीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बरठीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Aug 2021 10:05 AM IST
सार

विषण सिंह ने बताया कि फजली किस्म की कलम करीब तीस साल पहले घुमारवीं की निहारी नर्सरी से लाई थी। आम के पेड़ करीब पचास फीट से भी ऊंचे हो चुके हैं।

विज्ञापन
himachal bilaspur news: fazli mango variety of pumpkin size in bilaspur himachal pradesh
बिलासपुर के स्योथा गांव के सेवानिवृत्त मेजर विषण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई बार शौक आपको सुर्खियों में ले आता है। ऐसा ही किस्सा बिलासपुर के स्योथा गांव के सेवानिवृत्त मेजर विषण सिंह का है। शौक-शौक में इन्होंने फजली किस्म के आम के पौधे लगाए। आप हैरान होंगे कि पेड़ों पर एक किलो सात सौ ग्राम वजनी आम लगे हैं। इनका आकार कद्दू से कम नहीं दिखता।

विज्ञापन


इन्हीं पेड़ों पर एक किलो और डेढ़ किलो का फल भी लगा है। आम का आकार देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस आम की पैदावार सीजन के अंत में होती है। बाजार में इसकी कीमत 80 से 90 किलो रहती है। हालांकि, विषण सिंह आम को बेचते नहीं। वे इसे रिश्तेदारों और गांव के लोगों में बांट देते हैं। 
विज्ञापन


विषण सिंह ने बताया कि फजली किस्म की कलम करीब तीस साल पहले घुमारवीं की निहारी नर्सरी से लाई थी। आम के पेड़ करीब पचास फीट से भी ऊंचे हो चुके हैं। हर पेड़ में लगे आम का वजन एक किलो से अधिक है। कुछ आम 1700 ग्राम, 1300 ग्राम 1150 ग्राम के भी हैं। यह खाने में बहुत मीठा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू से अपनी ओर खींचता है आम
आम का छिलका काफी पतला होता है। आम हल्के पीले रंग का होता है और रस से भरा होता है। इसकी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचती है। बंगाल के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी इसकी बड़ी मात्रा में पैदावर की जाती है।

छोटे पर 2 क्विंटल तो बडे़ पेड़ पर होती है 5 क्विंटल फसल
मेजर विषण सिंह ने बताया कि उनके बगीचे में फजली किस्म के छोटे पौधों में तीसरे साल दो क्विंटल के करीब आम लगते हैं। बड़े पेड़ों पर 5 क्विंटल तक की पैदावार होती है। वे फसल को बेचते नहीं हैं। बल्कि रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में बांट देते हैं। बागवानी उनका शौक है, पेशा नहीं।


सहायक उद्यान विकास अधिकारी कंदरौर बृज लाल शर्मा ने बताया कि फजली किस्म का आम अक्तूबर महीने के अंत तक पककर तैयार होता है। कई बार आम में कीड़े की समस्या आती है। इसकी रोकथाम के लिए मैलाथ्यान दो एमएल एक लीटर पानी में थोड़ा गुड़ डालकर पेड़ पर छिड़काव करें। इसकी चटनी और आचार भी बनता है। इसके उत्पादन से लोग आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed