{"_id":"61eab3254cda1218b528626b","slug":"himachal-ban-on-transfers-of-employees-till-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बजट सत्र तक कर्मचारियों के तबादलों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बजट सत्र तक कर्मचारियों के तबादलों पर लगाई रोक
Fri, 21 Jan 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:52 PM IST
सार
बजट सत्र की तैयारियों के बीच प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों व समायोजन पर रोक लगा दी है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्त, उपायुक्तों और सभी निगमों-बोर्डों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तैयारियों के बीच प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों व समायोजन पर रोक लगा दी है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्त, उपायुक्तों और सभी निगमों-बोर्डों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ अति महत्वपूर्ण मामलों में ही संबंधित विभागीय मंत्री से मंजूरी लेने के बाद मुख्यमंत्री की अनुमति से तबादले हो सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही आदेश को सख्ती के साथ लागू करने के लिए कहा गया है। बता दें कि फरवरी मध्य से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो सकता है। सरकार के अंतिम वर्ष के बजट सत्र को लेकर वित्त विभाग ने पहले ही सभी विभागों से बैठकें कर तैयारियां कर ली थीं। हाल ही में विधायक प्राथमिकता की बैठकों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों से भी उनके क्षेत्र की योजनाएं ली गई थीं। अब इन सभी को बजट में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन