{"_id":"66a77f1525ade8a9590ecab4","slug":"himachal-baldev-hindustani-became-the-state-president-of-seva-dal-also-announced-the-executive-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हिंदुस्तानी सेवादल के राज्य अध्यक्ष बने बलदेव सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी का भी किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हिंदुस्तानी सेवादल के राज्य अध्यक्ष बने बलदेव सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी का भी किया एलान
Mon, 29 Jul 2024 05:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:26 PM IST
सार
हिंदुस्तानी सेवादल के सचिव बलराम सिंह भदोरिया की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
बलदेव सिंह ठाकुर बने हिंदुस्तानी सेवा दल के अध्यक्ष।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिंदुस्तानी सेवादल ने कुल्लू जिले के बलदेव सिंह ठाकुर को राज्य अध्यक्ष बनाया गया। हिंदुस्तानी सेवादल के सचिव बलराम सिंह भदोरिया की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। हिंदुस्तानी सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि दर्शन लाल को लाहौल-स्पीति, कुल्लू का रोहित ठाकुर, मंडी का चिंत राम, हमीरपुर का मस्त राम, कांगड़ा का उत्तम डोगरा, चंबा का देवराज पुजारी, ऊना का राकेश शर्मा, शिमला का मोहन दास शर्मा, सिरमौर का मनोज ठाकुर, किन्नौर का अजीत नेगी और बिलासपुर का राजकुमार शर्मा को अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
प्रताप ठाकुर, विश्वानंद ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, निक्का राम चौधरी, करतार, नरेश ठाकुर, किशोरी लाल, ओंकार ठाकुर, केहर सिंह, डाेला सिंह महंत, हुक्म चंद, राजेश, गोपाल शर्मा, द्वारका ठाकुर, धनी राम, हीरा लाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मनभरी, शकुंतला, सीता चौहान, सरिता चंदेल, पुष्पा नेगी को महिला विंग में शामिल किया गया है। बलदेव ठाकुर ने कहा कि समाजसेवा ही हिंदुस्तानी सेवादल का मुख्य लक्ष्य होगा। 15 अगस्त से पहले मंडी जिले में बैठक आयोजित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन