फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly session: Shandil said Jaisinghpur civil hospital case started in haste will be investigated

विधानसभा सत्र: शांडिल बोले- जल्दबाजी में शुरू किए गए जयसिंहपुर नागरिक अस्पताल मामले की होगी जांच

Mon, 27 Mar 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा के सवाल पर मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में स्वीकृत 47 में से 26 पद रिक्त हैं। रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। अस्पताल को 50 बिस्तर क्षमता से बढ़ाकर 100 बिस्तर करने का विचार भी है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly session: Shandil said  Jaisinghpur civil hospital case started in haste will be investigated
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जल्दबाजी में शुरू किए गए जयसिंहपुर नागरिक अस्पताल मामले की जांच की जाएगी। सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में स्वीकृत 47 में से 26 पद रिक्त हैं। रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। अस्पताल को 50 बिस्तर क्षमता से बढ़ाकर 100 बिस्तर करने का विचार भी है। विधायक गोमा ने कहा कि अस्पताल को अभी 100 बिस्तर करने की आवश्यकता नहीं है। रिक्त पद जल्द भरे जाने चाहिए। पूर्व सरकार ने आनन फानन में कंपलीशन हुए बिना अस्पताल को नये भवन में शिफ्ट किया। ऐसा करने वाले अफसरों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

विज्ञापन


करुणामूलक मामले पर विस्तृत चर्चा कर लेंगे फैसला : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि करुणामूलक मामले पर विस्तृत चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। सरकार करुणामूलक आश्रितों को नौकरी देने का विचार कर रही है। जल्द इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। विधायक केएल ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान पूछा कि इस वर्ग के आश्रितों को नौकरियां देने के लिए पारिवारिक आय काे किस प्रकार से सरकार तय करेगी।
विज्ञापन


वन मंजूरियों के मामले निपटाने को नियुक्त किए नोडल अधिकारी : विक्रमादित्य
 लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए वन मंजूरियों के मामले निपटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने इन मामलों को जल्द स्वीकृत करवाने के दिशा निर्देश दिए हैं। भाजपा विधायक बिक्रम सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विधायक प्राथमिकता के तहत सड़क निर्माण के मामले स्वीकृत करवाने के प्रयास जारी हैं। जिला उपायुक्तों से मुस्तैदी दिखाने को कहा है। 157 मामलों को वन मंजूरी की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। 221 मामले मंजूर हो गए हैं। 310 अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed