फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Assembly session: Mahendra said that raised the matter of increasing the import duty on apples by 100 percent from the center

विधानसभा सत्र: महेंद्र बोले- केंद्र से उठाया सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क बढ़ाने का मामला

Thu, 03 Mar 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Mar 2022 10:19 PM IST
सार

सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार से उठाया गया है। दूसरे देशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क को 100 फीसदी करने की पैरवी की गई है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने यह जानकारी माकपा विधायक राकेश सिंघा के प्रश्न के उत्तर में दी। 

विज्ञापन
himachal Assembly session: Mahendra said that raised the matter of increasing the import duty on apples by 100 percent from the center
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार से उठाया गया है। दूसरे देशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क को 100 फीसदी करने की पैरवी की गई है। मंत्री ने यह जानकारी माकपा विधायक राकेश सिंघा के प्रश्न के उत्तर में दी। सिंघा ने प्रश्न किया कि ईरान और तुर्की का सेब अफगानिस्तान से होते हुए बिना शुल्क के जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड पहुंच रहा है, क्योंकि अफगानिस्तान के साथ साफ्टा के तहत फ्री ट्रेड का समझौता है। ऐसे में यह सेब हिमाचली सेब से सस्ता है। हिमाचल के बागवानों का सेब कोल्ड स्टोर में पड़ा है। बाहरी देशों का सेब सस्ता होने से हिमाचल के बागवानों को घाटा हो रहा है। 

विज्ञापन


सरकारी, निजी भूमि के स्थानांतरण के लिए पंचायत की एनओसी जरूरी 
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में किसी भी सरकारी, निजी भूमि के स्थानांतरण व अधिग्रहण करने के लिए स्थानीय पंचायत से एनओसी लेना अनिवार्य है। सरकार इसे हटाने का विचार नहीं रखती है। उन्होंने यह जानकारी विधायक अरुण कुमार के प्रश्न के उत्तर में दी। विधायक ने जल शक्ति मंत्री से जमीन स्थानांतरित करने के लिए नियमों में सरलीकरण किए जाने का मामला उठाया था। इससे विकास कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। 
विज्ञापन


करसोग विधानसभा क्षेत्र में भरे गए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद 
 तीन सालों के भीतर करसोग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के 95 पद भरे गए हैं। इसमें प्रवक्ता के 43, स्नातक अध्यापक कला 25, नॉन मेडिकल 17 और मेडिकल के 10 पद शामिल हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी विधायक हीरालाल के प्रश्न के उत्तर में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों को रोजगार दे रही सरकार
 सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक कर्नल इंद्र सिंह के प्रश्न के उत्तर में कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को रोजगार देने के लिए नामांकित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में 555, वर्ष 2020 में 502, वर्ष 2021 में 550 और वर्ष 2022 में अब तक 38 को रोजगार देने के लिए नामांकित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed