फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly session: Govind said - the regularization of TGT has been challenged in the High Court

विधानसभा सत्र: गोविंद बोले- टीजीटी के नियमितीकरण को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM IST
सार

टीजीटी का मामला माकपा विधायक राकेश सिंघा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान  उठाया।

विज्ञापन
himachal Assembly session: Govind said - the regularization of TGT has been challenged in the High Court
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग में 1473 टीजीटी वर्ष 2008 में नियुक्त किए गए थे। वर्ष 1973 के आरएंडपी नियमों के तहत यह भर्ती हुई थी। कोर्ट ने चार अक्तूबर, 2019 को इन शिक्षकों को नियमित करने के आदेश दिए। 140 शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। विभाग ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया।

विज्ञापन


चंबा के कई स्कूलों में एक भी नहीं तो कई में अधिक शिक्षक
 विधायक पवन नैय्यर ने चंबा के कई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं होने और कई स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक होने का मामला उठाया। कहा कि चंबा विस क्षेत्र में प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशालाओं में 102 शिक्षकों के पद खाली हैं। कई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। ऐसे स्थानों पर 12वीं कक्षा पास बच्चों को स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शिक्षक तैनात किया है, जिन्हें वेतन वह खुद देते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जानकारी एकत्र कर ऐसे शिक्षकों को अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा। जेबीटी से संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश आने के बाद शिक्षकों के पद भरने का प्रयास किया जाएगा। विधायक पवन नैय्यर ने चंबा के कई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं होने और कई स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक होने का मामला उठाया। कहा कि चंबा विस क्षेत्र में प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशालाओं में 102 शिक्षकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के नाम भूमि होने पर शुरू होगा अंब नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि नागरिक अस्पताल अंब के नए भवन का निर्माण स्वास्थ्य विभाग के नाम भूमि स्थानांतरण के बाद होगा। विधायक बलवीर सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग से प्रारंभिक प्राक्कलन प्राप्त होने के बाद आगामी बजट में भवन निर्माण के प्रावधान पर विचार किया जाएगा। विधायक रीता देवी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 50 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल इंदौरा में नए भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। विधायक इंद्र सिंह के सवाल पर कहा कि बल्ह विस क्षेत्र में पीएचसी लोहारा के भवन निर्माण के लिए अभी भूमि उपलब्ध नहीं हुई है। ब्यूरो


पांगी में जल्द भरा जाएगा बीडीओ का पद : कंवर
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विकास खंड पांगी में खंड विकास अधिकारी व पंचायत निरीक्षक के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। विधायक जियालाल के सवाल पर मंत्री ने बताया कि अभी एसडीएम को खंड विकास अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed