फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election up cm yogi adityanath rally in solan and nagrota

कांग्रेस ने अपने नेताओं, माफिया का किया विकास : योगी आदित्यनाथ

Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)/नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)/नगरोटा बगवां(कांगड़ा) Updated Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election up cm yogi adityanath rally in solan and nagrota

यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी ने कहा कि कांग्रेस व माफिया का चोली-दामन का साथ है। कांग्रेस के कार्यकाल में हमेशा अपने नेताओं और माफिया का ही विकास हुआ है। 

विज्ञापन


यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में केंद्र से हिमाचल को 20 हजार करोड़ रुपये मिले जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 साल के कार्यकाल में 40 हजार करोड़ रुपये दिए गए। प्रदेश सरकार ने 20 हजार करोड़ कर्ज भी लिया है। 
विज्ञापन


इतना सारा पैसा यदि विकास पर खर्च होता तो यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और खेतों को पानी मिलता। लेकिन यह पैसा कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार में इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि विकास में यह पैसा खर्च होता तो देश की तकदीर और तस्वीर कुछ और होती। नालागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पीएम मोदी जैसे विकास पुरुष और हिमाचल में अनुकूल सरकार यहां के विकास की नई इबारत लिखेगी। 

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए प्राण तक न्यौछावर किए हैं। लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल की जवानी और पानी को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

योगी का दावा, सीएम भी हारेंगे अर्की सीट

himachal assembly election up cm yogi adityanath rally in solan and nagrota

उन्होंने कहा कि जिस देश में गुरुओं ने भी देश की संप्रभुता के लिए अपने व परिवार के प्राण त्यागने में संकोच नहीं किया है, उसी देश में कांग्रेस कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात करती है जो निंदनीय है। 

कांग्रेस के एक दिग्गज नेता का इस प्रकार का बयान देना, कांग्रेस की सोच व मानसिकता को दर्शाता है। इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी विधायक केएल ठाकुर, कालका की विधायक लतिका शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इशफाक अहमद खान आदि भी मौजूद रहे।

योगी ने कहा कि यूपी में जब विधानसभा चुनाव हुआ तो वहां 403 सीटों में से मात्र 7 सीटें ही कांग्रेस जीत सकी। इस अनुपात से हिमाचल में 68 सीटों की एवज में कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आएगा।

उन्होंने मंच से दावा ठोंकते हुए कहा कि अर्की में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपनी सीट हारेंगे और जिले की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र से 68 नेशनल हाईवे के लिए पैसा दिया गया, लेकिन सरकार डीपीआर तक नहीं बना सकी।

हिमाचल का पानी और जवानी बहा रहे बदहाली के आंसू : योगी

himachal assembly election up cm yogi adityanath rally in solan and nagrota

नगरोटा बगवां से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार की बेरुखी के कारण ही यहां का पानी और जवानी बदहाली के आंसू बहा रहे हैं।

देश भर को बिजली सप्लाई करने और पड़ोसी राज्यों की भूमि को सींचने वाले पानी का प्रदेश को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारों की फौज साफ बता रही है कि यहां के युवाओं की जवानी का उपयुक्त प्रयोग नहीं हो पा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश को तोड़कर कांग्रेस को देश तोड़ो पार्टी बनाया है। देश में भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस अब क्रप्शन पार्टी बन गई है। कांग्रेस नेता कश्मीर को स्वायत्तता देने के नारे दे रहे हैं। राहुल गांधी की सरपरस्ती में हिमाचल प्रदेश में माफिया राज फल-फूल रहा है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे प्रदेश में विकास की रफ्तार थमी है तो केंद्र सरकार के हिमाचल को 68 नेशनल हाईवे देने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने इसकी डीपीआर तक नहीं बनाई,

जबकि हिमाचल में टू लेन और फोर लेन बनने से जहां यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलना था। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यदि प्रदेश को कुछ दिया है तो वह माफिया राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed