फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union minister nitin gadkari announcement for himachal

नितिन गडकरी का एलान, हिमाचल में सड़कों पर खर्च होंगे इतने हजार करोड़

Wed, 01 Nov 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड(कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड(कुल्लू) Updated Wed, 01 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election union minister nitin gadkari announcement for himachal

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आनी के निरमंड में चुनावी जनसभा में कहा कि हिमाचल स्वर्ग है। सड़कें अच्छी होती तो यहां का भविष्य बदल जाता। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल सागर उन्हें इस हलके का जो भी काम देंगे, वह उसे पूरा करेंगे। गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल बिछेगा, जिसमें आनी विस क्षेत्र भी शामिल होगा। 
विज्ञापन


हिमाचल में सड़कों पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों से निजात मिलेगी। देश में बिजली से चलने वाली कार, बाइक और लग्जरी बसें लाई जा रही हैं जो प्रदूषण मुक्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर उड़ने वाली बसें

himachal assembly election union minister nitin gadkari announcement for himachal
दिल्ली में सड़कों पर चलने और उड़ने वाली बसें चलेंगी। पानी में हवाई जहाज को उतारा जाएगा ताकि सहूलियत के हिसाब से लोग आ-जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। 

श्रीखंड महादेव के दर्शनों को लोग आना चाहते हैं, लेकिन असुविधाओं के अभाव में कई श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। बागा सराहन और कुल्लू से जोड़ने के लिए टनल का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में नेताओं ने जनता की गरीबी हटाने के बजाय अपनी गरीबी हटाई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पांच साल लड़ाई झगडे़ और भ्रष्टाचार में डूबी रही। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल सागर भी मौजूद रहे।

राहुल ऐसे नेता, जिनका भाषण अपने नेताओं को भी समझ नहीं आता

himachal assembly election union minister nitin gadkari announcement for himachal

झंडूता के भडोली-कलां में चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले दो सालों में केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इन पैसों से यहां नए मार्ग, हवाई पट्टियां और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि वे एक ऐसा नेता हैं, जिनका भाषण खुद उनके नेताओं को भी समझ नहीं आता।

गांवों को जोड़ने के लिए चलेंगी केबल कारें
गडकरी ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेंगी। पहाड़ों में बसे गांवों को जोड़ने के लिए केबल कारें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले महीने 68 हजार की इलेक्ट्रिक बाइक लांच की जा रही हैं।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही डीजल-पेट्रोल की गाड़ियों के स्थान पर सस्ती और किफायती प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेंगी। अगले माह देश में एक इलेक्ट्रिक बाइक भी लांच होने वाली है। इसकी माइलेज ज्यादा होगी।

इस बाइक की खास बात यह है कि घर पर जहां आप अपना मोबाइल रिचार्ज करते हैं, वहीं पर इस बाइक को भी रिचार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में पानी में उतरने वाले जहाज चलाने की भी योजना है। दिल्ली और वाराणासी में इसके ट्रायल हो रहे हैं। गडकरी ने कहा कि अगली बार वह यहां गोबिंद सागर झील में पानी वाले जहाज में बैठ कर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed