फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union home minister rajnath singh rally at mandi

राजनाथ ने नेताओं को दी नैतिकता की नसीहत, बोले- पहली नजर में आरोप सही लगें तो छोड़ दें पद

Thu, 02 Nov 2017 09:39 AM IST
नेरचौक / चैलचौक (मंडी)
नेरचौक / चैलचौक (मंडी) Updated Thu, 02 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election union home minister rajnath singh rally at mandi

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बल्ह में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी पार्टियों से अपील की है कि यदि किसी नेता पर कोई आरोप लगता है और प्राथमिक जांच में आरोप बनता है तो उसे नैतिकता के नाते अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक आरोपमुक्त न हो जाएं, तब तक ऐसे नेताओं को पद किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करना चाहिए। जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही एक तस्वीर पर भी सफाई दी। इसमें एक सुरक्षाकर्मी को राजनाथ सिंह के पैरों में बैठे दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को दिवालिया घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों की बोलती बंद हुई

himachal assembly election union home minister rajnath singh rally at mandi

इसके बाद राजनाथ सिंह ने नाचन के कोट में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते हैं और वे कुर्सी से चिपके हुए हैं। नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों की बोलती बंद है।

कालेधन को सफेद करने के लिए फर्जी कंपनियों का सहारा लिया गया। तीन लाख फर्जी कंपनियों पर ताले लग गए हैं। कहा कि गुड़िया प्रकरण जैसे मामले रोकने को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। एक हेल्पलाइन बनाई जाएगी, जो 24 घंटे काम करेगी तथा शिमला में सीधी उसकी जानकारी मिलेगी। 

अवैध खनन, भू, वन के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाई जाएगी। भाजपा के विधायकों को हर साल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों ने अगर एक गोली चलाई तो उसके बाद हमारे सैनिक कितनी गोलियां चलाएंगे, इसकी गिनती नहीं होगी।

जिन लोगों की फोरलेन में जमीन गई है, उन्हें चार गुना मुआवजा मिलेगा। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा समेत अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे। बैहना में इंद्र सिंह गांधी, दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और लता देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed