पार्टी प्रत्याशियों का पता नहीं, स्टार प्रचारकों की सूची जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त में शामिल नेताओं ने आना भी शुरू कर दिया है।
कुछ ऐसे भी दल हैं, जिनके प्रत्याशियों का तो पता नहीं, लेकिन आयोग से उन्होंने स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार करने की मंजूरी ले ली है। इनमें जनता दल यूनाइटेड, समाजवादी पार्टी और माकपा सरीखे दल हैं।
इनके जितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं हैं, उससे दोगुना से ज्यादा स्टार प्रचारक प्रचार करने को आतुर हैं। फिलहाल, इन पार्टियों में सिर्फ माकपा ही है, जिसके स्टार प्रचारकों ने अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार को आना शुरू किया है।
हिमाचल चुनाव में इस बार 338 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 68-68 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए निर्वाचन आयोग से 40-40 स्टार प्रचारकों की अनुमति लेकर उन्हें उतारना भी शुरू कर दिया है।
इसी चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महज 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी का सिर्फ एक प्रत्याशी और जनता दल यूनाइटेड का एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।
अपने दम पर चुनाव मैदान में बसपा के प्रत्याशी
13 प्रत्याशियों के प्रचार को माकपा ने सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, बृंदा करात, सुभाषिनी अली समेत 19 स्टार प्रचारकों की अनुमति मांगी है। वहीं, एक प्रत्याशी वाली समाजवादी पार्टी के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, मोहम्मद आजम खान समेत 20 स्टार प्रचारक प्रदेश में प्रचार करने को तैयार हैं।
बिहार की सत्ता पर भाजपा के साथ संयुक्त रूप से काबिज जनता दल यूनाइटेड का हिमाचल के चुनाव में एक भी प्रत्याशी नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग से पार्टी ने सांसद शरद यादव और अली अनवर समेत 20 स्टार प्रचारकों के प्रचार की अनुमति ली है। हालांकि, यह तय नहीं है कि ये स्टार प्रचारक किन प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे।
भाजपा-कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा 41 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली बहुजन समाज पार्टी का कोई स्टार प्रचारक हिमाचल में प्रचार नहीं करेगा। वैसे तो पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पिछले चुनावों में हिमाचल में रैलियां करती रही हैं, लेकिन इस चुनाव में अब तक पार्टी ने एक भी स्टार प्रचारक की अनुमति आयोग से नहीं ली है। ऐसे में अन्य दलों के भारी-भरकम कद वाले स्टार प्रचारकों के सामने बसपा प्रत्याशी अपने बलबूते चुनाव मैदान में डटे हैं।
ये स्टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार
समाजवादी पार्टी
अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, प्रो रामगोपाल यादव, मो. आजम खान, नरेश अग्रवाल, विषंभर प्रसाद निषाद, नरेश उत्तम, अहमद हसन, संतोष यादव सन्नी, अरुण वर्मा, संजय लाठर, राजपाल कश्यप, शशांक यादव, विकास यादव, राकेश पाल, प्रदीप तिवारी, मो ऐबाद, देशपाल अवाना, शिवराम यादव और अशोक देव।
माकपा
सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, बृंदा करात, सुभाषिनी अली, मोहम्मद सलीम, ए विजयराघवन, मोहम्मद यूसुफ तरिगमी, सुरेंदर मलिक, ओंकार शाद, विजय मिश्रा, चरण सिंह विर्दी, बादल सरोज, टिकेंद्र पंवर, प्रेम गौतम, कश्मीर सिंह ठाकुर, विजेदर मेहरा, संतोष कपूर, फातमा चौहान।
जनता दल यूनाइटेड
छोटूभाई अमरसंग वसावा, शरद यादव, अली अनवर, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जावेद रजा, राजवंशी महतो, कोडर रमाया, अर्जुन राय, डॉ. एसएन गौतम, गोविंद यादव, अमिताव दत्ता, वीरेंद्र बिधूरी, प्रो रतन लाल, डॉ. अनिल जय हिंद, एमवी श्रेयम एस कुमार, अनिल भगत, राम चंद्राया, लाल बहादुर सिंह, जुबैर अहमद और चंद्रशेखर यादव।