{"_id":"59f9c09a4f1c1b60678b88ae","slug":"himachal-assembly-election-rahul-gandhi-will-address-rally-in-himachal-on-6th-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन होगी राहुल गांधी की जनसभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन होगी राहुल गांधी की जनसभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शिंदे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को चंबा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। छह नवंबर को चौगान में राहुल गांधी की जनसभा है। शिंदे ने मंच से लेकर अन्य सभी तैयारियों को जायजा लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी भी अपने समय में चंबा में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। राहुल गांधी भी प्रचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टिकट आवंटन में राजनीतिक परिवार को महत्व नहीं दिया है।
विज्ञापन
जिन्हें टिकट दिया गया है, उन्होंने संगठन में काम किया है और जीतने का दम रखते हैं। तीन नए चेहरे मैदान में उतारे गए हैं। इनमें एक विस अध्यक्ष के बेटे हैं, जो लंबे समय से युवा कांग्रेस में कार्य कर रहे हैं। दूसरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
विज्ञापन
ये दो बार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। तीसरी स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी हैं, जो जिला परिषद अध्यक्ष भी हैं। तीनों टिकट के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पांच साल में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास करवाया है।
वीरभद्र सिंह ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। गरीब, युवा और बेरोजगार से लेकर आम आदमी को भी तवज्जो दी गई है। इस दौरान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।