फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election industry minister mukesh agnihotri five year report card

रिपोर्ट कार्ड: मंत्रीजी करोड़ों के प्रोजेक्ट लाए, पर नहीं बना मेडिकल कॉलेज

Wed, 11 Oct 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election industry minister mukesh agnihotri five year report card

मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस)

विज्ञापन

2012 के विधानसभा चुनाव में जनता से किए थे ये वायदे
- मिनी सचिवालय का निर्माण 
- मेडिकल कालेज की स्थापना
- जंगली जानवरों से निजात दिलाना
- विस क्षेत्र में औद्योगिकरण
- बेरोजगारी उन्मूलन


हरोली में करोड़ों खर्च का दावा पर प्रदेश में सूखा

पांच वर्ष में विधायक निधि से जारी राशि में से 1 करोड़ 60 लाख 65 हजार खर्च किए गए। साल 2012 से 2017 तक जारी राशि से 1 करोड़ 38 लाख 9 हजार के विकास कार्य अभी लंबित हैं। 2017-18 में 22 लाख की पांच स्कीमें हरोली उपमंडल के लिए स्वीकृत हुई हैं। 

-वायदे कितने पूरे, कितने अधूरे
1. मिनी सचिवालय : विस क्षेत्र मुख्यालय में 12 करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया गया। 
2.  मेडिकल कॉलेज : हरोली में मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा पर अमल नहीं हो सका।
3. उद्योग : पंडोगा में 150 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र का काम लगभग पूरा हो चुका है। सलोह में प्रस्तावित 122 करोड़ के ट्रिपल आईटी का शिलान्यास हो गया है।

विज्ञापन

4. सुविधा केंद्र : बाथू में 15 करोड़ की लागत से सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया। 
5. प्रदेश का सबसे लंबा पुल : प्रदेश के सबसे लंबे रामपुर पुल का काम अंतिम चरण में है। 56 करोड़ की लागत वाले पुल से ऊना और हरोली की दूरी 8 किमी घटेगी।
6. बीत क्षेत्र सिंचाई योजना : 44 करोड़ की लागत से निर्मित सिंचाई योजना से दर्जनों गांवों में हरियाली आई। 
6. गैस पाइप लाइन : हरोली का बाथू औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का ऐसा पहला क्षेत्र बन चुका है, जहां गैस पाइप लाईन पहुंच चुकी है। 
7. स्किल डेवलपमेंट सेंटर : प्रदेश का पहला स्किल डेवलेपमेंट सेंटर हरोली में स्थापित हुआ है। 25 करोड़ की लागत से बने इस केंद्र में बेरोजगारों को रोजगार संबंधी हर जानकारी उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास देख बौखलाए भाजपाई: अग्निहोत्री
हरोली से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि हरोली में विकास की कोई कमी नहीं रखी गई है। करोड़ों की परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त करने के अलावा विस मुख्यालय में तीन कॉलेज, तीन तहसीलें, दो आईटीआई, एसडीएम, डीएसपी कार्यालय खोलने के अलावा उपतहसीलें खोली गई हैं।

पांच साल के कार्यकाल में गरीब व जरूरतमंद लोगों को लगभग 11 करोड़ से उपर का आर्थिक लाभ भी दिलाया गया। हरोली में किए गए विकास से भाजपा बुरी तरह से बौखलाहट में है। 

मंत्री के राज में माफिया का विकास
पिछले विस चुनाव में मुकेश अग्निहोत्री के प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा के प्रो. राम कुमार का कहना है कि उद्योग मंत्री के राज में हरोली का नहीं बल्कि माफिया का विकास हुआ है। चिट्टा माफिया की सक्रियता से हरोली पूरे प्रदेश में बदनाम हुआ। करोड़ों के भवन खड़े कर सरकारी पैसे के दुरुपयोग के साथ चहेतों को लाभ दिलाने के अलावा मंत्री ने कुछ नहीं किया।


बाथू में निर्मित लेबर हॉस्टल में भाजपा द्वारा भैंसे बांधने के बाद सरकार ने बिजली मीटर के लिए आवेदन किया। टूरिस्ट इन्फार्मेशन सेंटर के नाम पर सफेद हाथी खड़ा किया गया। मंत्री किसानों को आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से निजात नहीं दिला सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed