फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election ‌‌‌fake news on social media regarding vikramaditya singh

सोशल मीडिया पर विक्रमादित्य को लेकर फैली ऐसी खबर, कांग्रेस ने थाने में दी शिकायत

Sat, 28 Oct 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Oct 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election fake news on social media regarding vikramaditya singh

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया में प्रत्याशियों के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने से शातिर बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य शातिरों का शिकार बने। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। व्हाट्सऐप और फेसबुक पर विक्रमादित्य के खिलाफ झूठी खबर तेजी से फैलने लगी। इतना ही नहीं फेसबुक पर कई लोगों ने इसे आगे भी फॉरवर्ड कर दिया। 
विज्ञापन

 

ये है झूठी खबर

himachal assembly election fake news on social media regarding vikramaditya singh

शिमला ग्रामीण में फोन घनघनाने लगे और सोशल मीडिया की झूठी खबर से लोग हैरान थे। इससे कांग्रेस में खासी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इस तरह की गलत सूचनाओं को चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की ओर से इस बारे में थाना बालूगंज में लिखित में शिकायत की गई है। इस तरह की झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि दरख्वास्त आ गई है और इसे आगामी जांच के लिए थाना सुन्नी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed