फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election bjp himachal new cm candidate issue

हिमाचल का नया सीएमः जश्न के लिए बाराती तैयार अब दूल्हे का है इंतजार

Thu, 21 Dec 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Dec 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election bjp himachal new cm candidate issue

भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद ठंडा पड़ा पार्टी में माहौल अब गर्माने लगा है। जश्न को बाराती तैयार हो चुके हैं, बस दूल्हे का इंतजार है। दिल्ली से आलाकमान के दो दूतों की पिटारी से निकलने वाले नाम से बारातियों की पगड़ी का रंग तय होगा। 

विज्ञापन


सेहरा सजने के बाद कुछ खुश होकर नाचेंगे तो कुछ के लिए नाचना मजबूरी हो सकती है। जयराम और नड्डा के समर्थकों ने अभी से राजधानी में डेरा जमा दिया है। एक होटल को बेस कैंप बनाकर जश्न की भी तैयारी चल रही है, जबकि धूमल खेमा शिमला से दूर समीरपुर से यह नजारा देख रहा है।
विज्ञापन


चुनाव में 44 विधायकों की जीत के बाद भी भाजपा में एक अजब शांत माहौल है। विधानसभा हल्कों से जीत कर शिमला जुट रहे विधायक और उनके समर्थक खुलकर खुशी का इजहार नहीं कर रहे। प्रदेश कार्यालय में बधाई देने के लिए आने वालों को लड्डू भी चुपचाप खाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी चर्चा करना एक तरह से प्रतिबंधित

himachal assembly election bjp himachal new cm candidate issue

खुशी की सभा में मायूसी का माहौल यदा कदा आने वाले जीते विधायक से चहक उठता है, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री के नाम पर फिर सब ‘जैसे थे‘ कि स्थिति में आ जाते हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा करना एक तरह से प्रतिबंधित है। 

इस सवाल का एक ही जवाब सब भाजपाईयों की जुबान पर है कि यह तो दिल्ली वाले तय करेंगे। प्रदेश कार्यालय से बाहर भी कुछ ऐसा ही माहौल है। खुले में कौन क्या बात कर रहा है उसको लेकर हर किसी के कान खड़े हो जाते हैं। भले खुले में ऐसा माहौल दिख रहा है, लेकिन अंदरखाने अपने खेमे से सीएम बनने का इंतजार कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ने लगा है।

पीटरहॉफ भी बना है केंद्र

himachal assembly election bjp himachal new cm candidate issue


प्रदेश कार्यालय के साथ पीटरहॉफ भी भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे की सियासत का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार जयराम ठाकुर यहीं हैं। शिमला पहुंचने वाले अधिकतर विधायक भी सबसे पहले यहीं पहुंच रहे हैं। यहां माहौल प्रदेश कार्यालय के मुकाबले कुछ जोशीला है।

विधायकों के चेहरे भी खिले हुए दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री के चहेरे को लेकर यहां भी सवाल किसी को ज्यादा पसंद नहीं है। दबी जुबान में कार्यकर्ता नड्डा और जयराम का नाम लेते हैं, लेकिन इन दोनों का नाम अलग अलग लेने के बजाए एकसाथ लिया जा रहा है।

दूल्हे का तंज पड़ा भारी
चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित हुए वीरभद्र सिंह ने भाजपा को बिना दूल्हे की बारात बताया था। उस समय भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी तय नहीं किया था। इसके बाद वीरभद्र और कांग्रेस लगातार भाजपा को दूल्हे के नाम को लेकर कटाक्ष करती रही।

30 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धूमल के नाम कर एलान किया। शाह ने कांग्रेस पर पलटवार के लिए कहा कि कांग्रेस बोलती रही कि हम बिना दूल्हे के हैं। हमने अपना दूल्हा घोषित कर दिया। 18 दिसंबर को आए परिणाम में भाजपा जीती लेकिन दूल्हा धूमल हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed