फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 women vote bank in shimla district

यहां महिलाएं तय करेंगी प्रदेश में इस बार किसकी बनेगी सरकार

Sun, 29 Oct 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Oct 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 women vote bank in shimla district

जिला शिमला की महिलाएं विधानसभा चुनाव में जिले के आठ प्रत्याशियों की जीत तय करेंगी। जिले की महिलाओं का राजनीतिक नेतृत्व में भले ही हिस्सा कम हो, लेकिन सरकार किसकी बनेंगी यह महिलाएं तय करती हैं। 2017 के चुनाव में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 2.93 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन


ऐसे में इस बार के चुनाव में भी जिले की महिलाएं तय करेंगी कि सरकार किसकी बनेगी। मतदाता सूची में पिछले पांच सालों में जिले भर में पुरुषों की संख्या 2.90, जबकि महिलाओं की संख्या 5.83 फीसदी बढ़ी है। 2012 विधानसभा चुनाव में भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया था।
विज्ञापन


पिछड़े आंकड़े बताते हैं कि जिले में प्रत्याशियों की जीत में महिलाओं की हिस्सेदारी निर्णायक रहती है। मतदान के लिए घरों से महिलाएं ही ज्यादा निकलती हैं। साल 2012 के चुनावों में जिले में मतदाताओं की संख्या 5 लाख 19 हजार 09 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख 71 हजार 586 थी, जबकि महिलाओं मतदाताओं की संख्या 2 लाख 47 हजार 423 थी। बात जब मतदान की आई तो 67.52 प्रतिशत वोट पुरुष, जबकि महिलाओं ने 70.45 प्रतिशत वोट डाले।

साढ़े पांच लाख मतदाता डालेंगे वोट
शिमला। 2017 के विस चुनाव से पहले 23 अक्तूबर को नई मतदाता सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार जिले में कुल 5 लाख 41 हजार 325 मतदाता है। इसमें 2 लाख 79 हजार 465 पुरुष, जबकि 2 लाख 61 हजार 860 महिला मतदाता है। 

लोकसभा की अपेक्षा विस चुनाव में महिलाओं ने दिखाई ज्यादा रुचि
शिमला। जिले शिमला की महिलाओं मतदाताओं की रुचि लोकसभा चुनाव की अपेक्षा विधानसभा चुनाव में रहती है। आंकड़े बताते है कि 2012 के विस चुनाव में महिलाओं ने 70.52, जबकि लोकसभा चुनाव में 54.80 फीसदी वोट डाले थे।

जिला शिमला में 22 हजार बढ़े मतदाता
राजधानी शिमला के आठ विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में पिछले पांच साल में 22 हजार 316 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इसमें 7879 पुरुष, जबकि 14437 महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 2017 विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के आठ चुनाव क्षेत्रों में कुल 541325 मतदाता हैं।

जिले में सबसे ज्यादा मतदाता 78267 ठियोग चुनाव क्षेत्र में, जबकि शिमला शहरी में सबसे कम 50406 मतदाता हैं। 23 अक्तूबर को प्रदेश निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची जारी की है। सूची के मुताबिक 60 चौपाल में 72,858, 61 ठियोग में 78,267, 62

कसुम्पटी में 61,084, 63 शिमला शहरी में 50,406, 64 शिमला ग्रामीण में 71,617 और 65 जुब्बल-कोटखाई में 67,194, 66 रामपुर में 70,901, जबकि 67 रोहडृ में 68,998 मतदाता हैं।


चौपाल में इस बार 7,047, ठियोग में 4,207, कसुम्पटी में 1,146, शिमला ग्रामीण में 3,291, जुब्बल- कोटखाई में 3,073, रामपुर में 4,082, रोहड़ू में 3,969 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है, जबकि शिमला शहरी में 4,499 मतदाताओं की कमी हुई है।

पांच सालों में ठियोग में बढ़े 7,047 वोटर
2012 चुनाव के बाद 2017 के विस चुनाव में 61 ठियोग में 7,047 मतदाताओं बढ़े हैं। जबकि शिमला शहरी में 4499 मतदाता घटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed