फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 virbhadra singh targets pm narendra modi

छोटे से प्रदेश के सीएम से डर रहा देश का प्रधानमंत्री: वीरभद्र सिंह

Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 virbhadra singh targets pm narendra modi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि संत, महंत और योगियों ने हिमाचल में डेरा जमाना शुरू कर दिया है, लेकिन पहाड़ी लोग इनके चक्कर में नहीं आएंगे। देश का प्रधानमंत्री ....मुझसे पता नहीं क्यों डरा हुआ है... मैं तो एक छोटे से प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं।

विज्ञापन


बल्ह विस क्षेत्र के भंगरोटू में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की जनसभा में उन्होंने कहा कि बल्ह में कांग्रेस ने विकास के कार्य किए हैं।

himachal assembly election 2017 virbhadra singh targets pm narendra modi

मेडिकल कॉलेज के अलावा एसडीएम, तहसील कार्यालय, लोनिवि मंडल, वेलफेयर ऑफिस, सब-तहसील कांग्रेस की देन है। यहां तक की फोरलेन में उजड़ने वाला बाजार भी कांग्रेस की दखलअंदाजी के बाद बदला है।

लोगों को प्रकाश चौधरी को मेरिट बेसिस पर जिताना चाहिए। उनके इनपुट के आधार पर ही कांग्रेस सरकार ने बल्ह में विकास किया है। जनसभा का आगाज करते वक्त सीएम ने स्वर्गीय पीरू राम चौधरी समेत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, दीपक शर्मा, अजय ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, प्रशांत शर्मा, कुलदीप ठाकुर, शकुंतला ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed