फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 supporters at prem kumar dhumal home

हिमाचल विस चुनावः नतीजों से पहले धूमल के घर समर्थकों का सैलाब, अधिकारी भी पहुंचे

Mon, 18 Dec 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 supporters at prem kumar dhumal home

भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल मतगणना से पूर्व सारा दिन अपने परिवार के बीच रहे। सुबह सात बजे से रात ग्यारह बजे तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी नेताओं और समर्थकों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन


सार्वजनिक अवकाश के चलते शिमला, सोलन और कांगड़ा समेत अन्य जिलों से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समीरपुर पहुंचकर धूमल से मुलाकात की। उनके साथ लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर भी दिनभर घर पर कार्यकर्ताओं से राजनीतिक समीकरणों पर बातचीत करते रहे।
विज्ञापन


धर्मशाला पूर्व में नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे ओंकार नैहरिया समर्थकों के साथ समीरपुर पहुंचे और मतदान को लेकर फीडबैक दिया। दोपहर के समय वह कुछ समय के लिए पार्टी बैठक में भाग लेने गए थे, लेकिन दोपहर बाद शाम तीन बजे तक समीरपुर लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्टी और संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस गुप्त बैठक में नई सरकार की रूपरेखा तैयार की गई है। नई सरकार में अहम पदों पर होने वाली नियुक्तियों और सरकार में कैबिनेट मंत्रियों को लेकर भी चर्चा हुई है। हालांकि बैठक की मीडिया समेत पार्टी के कई लोगों को जानकारी नहीं दी गई।

कुलदेवी में शीश नवाने के बाद आएंगे हमीरपुर

himachal assembly election 2017 supporters at prem kumar dhumal home

प्रेम कुमार धूमल सोमवार को सुबह अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी मंदिर में माथा टेकने के बाद हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। वह परिधिगृह हमीरपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखेंगे।

इसके बाद मतगणना कक्ष पहुंचेंगे। परिधिगृह के प्रांगण में सोमवार सुबह ही जिला भाजपा ने बड़ी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की है। इसमें हिमाचल और गुजरात चुनाव की मतगणना समेत दिनभर की बड़ी खबरें भी फ्लैश होंगी।

सुक्खू दिल्ली से लौटते ही घर पहुंचे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली से लौटे हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी समारोह में शरीक होने गए थे। वह पिछले दो दिन से दिल्ली में थे। रविवार को घर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मतगणना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed