फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 polling in Hikkim in minus temperature

इस पोलिंग बूथ पर शून्य डिग्री तापमान में होगा मतदान

Thu, 09 Nov 2017 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 09 Nov 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 polling in Hikkim in minus temperature

जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति में शून्य तापमान के बीच मतदाता अपना वोट डालेंगे। लाहौल-स्पीति हलके में 92 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। ये सभी मतदान केंद्र शून्य तापमान की जकड़ में हैं। स्पीति घाटी के हिक्किम स्थित मतदान केंद्र दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है।

विज्ञापन


यह मतदान केंद्र समुद्रतल से करीब 16 हजार फीट पर मौजूद है। मतदान के लिए पोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है। घाटी के मौसम ने भी करवट बदल ली है। बुधवार को रोहतांग दर्रा समेत घाटी की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने से शीतलहर बढ़ गई है। घाटी में अगर रात को भी बर्फ के फाहे गिरना जारी रहा तो कुछ मतदान केंद्रों में लोगों के लिए मतदान करना चुनौती होगा।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में 22983 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। कुल्लू, मनाली और अन्य जगह रह रहे घाटी के वोटर भी लाहौल पहुंच रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने कहा कि विस चुनावों के लिए तमाम तैयारियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने घाटी के सभी वर्गों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed