फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 only 28 days game

विस चुनाव: सिर्फ 28 दिन का खेल, टेंशन में इसलिए हैं संभावित प्रत्याशी

Fri, 13 Oct 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Oct 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 only 28 days game

यह सब चट मंगनी पट ब्याह जैसा है। हिमाचल में सत्ता संग्राम का बिगुल बजते ही सभी सियासी दलों के संभावित प्रत्याशियों के माथे पर शिकन पड़ गई है। आज से लेकर मतगणना तक सारा खेल सिर्फ 28 दिन का है। 70 प्रतिशत प्रत्याशी अब तक नहीं जानते कि उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन


टिकट के तलबगारों की एक लंबी फेहरिस्त है। इन 28 दिन में प्रत्याशियों को न सिर्फ चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी करनी है बल्कि अपने क्षेत्र में जाकर प्रचार भी करना है। जबकि दोनों प्रमुख पार्टियों की चिंता यह है कि इतने कम दिन में वह चुनाव प्रबंधन कैसे करेंगे। ऐसी विकट स्थिति शायद ही कभी सियासी दलों के सामने चुनाव से ऐन पहले आई हो।
विज्ञापन


हिमाचल के जारी चुनाव कार्यक्रम ने राजनीतिक दलों का चुनावी गणित बिगाड़ दिया है। 16 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। अगर नामांकन प्रक्रिया तक प्रत्याशी घोषित हो भी हो जाते हैं, तो टिकट कटने से असंतुष्ट को मनाने से जूझना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रमुख दलों के टिकट तय नहीं

himachal assembly election 2017 only 28 days game

नामांकन और नाम वापसी जैसी चुनावी औपचारिकताओं में 26 अक्तूबर तक का समय गुजर जाएगा। समस्या ये है कि इतने कम समय में प्रत्याशी क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगा या डैमेज कंट्रोल करेगा। नाम वापसी के बाद प्रचार के लिए महज 12 दिन ही मिलेंगे।

इतने कम समय में राजनीतिक दलों के लिए हर विधानसभा में रैलियां करवाने की चुनौती रहेगी। पार्टियों के स्टार प्रचार के शोर के बीच प्रत्याशियों को हर दरवाजे पर दस्तक भी देनी है। प्रचार से अधिक समय तो प्रत्याशियों का परिणाम के इंतजार में गुजरेगा। 18 दिसंबर तक मतों की गणना होने तक एक एक दिन काटना प्रत्याशियों को भारी पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed