फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 election commission guidlines

चुनाव आयोग के नियमों ने कम की नोट के लिए वोट की गुंजाइश

Wed, 25 Oct 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 election commission guidlines

नोट के बदले वोट पर पूरी तरह अंकुश लगाने को चुनाव आयोग ने जो अहम बदलाव किए हैं, उनसे प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयोग के नियमों के तहत पहली बार चुनाव मैदान के दौरान प्रत्याशी दस हजार से ज्यादा की नकदी नहीं रख सकेंगे। बीस हजार से अधिक खर्च को चेक या नेट बैंकिंग से करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


चुनावी खर्च पर नजर रखने के साथ नकदी वितरण पर अंकुश लगाने को आयोग का यह अहम कदम है। आयकर विभाग को भी प्रत्याशियों के खर्च के बहाने उनकी आय-व्यय पर नजर रखने में आसानी होगी। चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और पैसा बांटना परंपरा सी बन गई थी।
विज्ञापन


पुलिस को शराब पर सख्ती करने के निर्देश के बाद आयोग ने खुद नकदी पर नकेल कसने को हर बार चुनावों में उड़नदस्ते लगाए, लेकिन यह परंपरा टूटने का नाम नहीं ले रही थी। इस समस्या से जड़ से निपटने को आयोग ने इस बार चुनाव में कई अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने हर प्रत्याशी के चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रकम को खर्च करने के लिए प्रत्याशी को नामांकन से पहले एक अलग बैंक खाता खोलना होगा। इस रकम को भी नकदी के तौर पर खर्च नहीं किया जा सकेगा। आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्याशी को 20 हजार से ज्यादा का लेन-देन चेक से करना होगा। प्रत्याशी को इसी खाते में मिलने वाले चंदे को भी जमा करना होगा।

चुनावी चंदा लेना बन गई मुसीबत

himachal assembly election 2017 election commission guidlines

प्रत्याशियों के लिए 28 लाख रुपये चुनावी खर्च के लिए इकट्ठा करना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी। अपनी आय के अनुपात से ज्यादा चुनाव खर्च करने पर आयकर विभाग के पीछे पड़ने का खतरा रहेगा।

चंदा किसी और खाते या नकद लेने पर उसे चुनाव खर्च में दिखाना संभव नहीं होगा। चेक से कम लेन-देन करने पर आयकर विभाग दूसरी पार्टी की भी नजर रख सकता है। 

परिवार की आय के स्रोत ने बढ़ाई मुश्किल
आयोग नामांकन के समय प्रत्याशी के अलावा परिवार की पूरी आय तो पूछता ही है। इस बार प्रत्याशी की पत्नी की आय का स्रोत भी पूछा गया है।

आयोग के इस सवाल से कई प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि कई बार प्रत्याशी के खाते में तो कम, लेकिन उसकी पत्नी के खाते में लाखों पड़े होते हैं। जाहिर है इस राशि का स्रोत बताने के लिए प्रत्याशियों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। 

आयकर विभाग से साझा होगा हर नामांकन पत्र
चुनाव आयोग इस बार नामांकन होने के बाद प्रत्याशी की पूरी जानकारी आयकर विभाग से साझा करेगा। नामांकन पत्र में पैन नंबर और सही जानकारी भरने के साथ ही स्रोत भी बताना पड़ेगा।

इसलिए गलत जानकारी प्रत्याशियों के लिए भरना मुश्किल बढ़ा सकता है। अगर सही जानकारी भरी और इनकम टैक्स विभाग के टैक्स रिटर्न और नामांकन पत्र की जानकारी में अंतर हुआ तो आयकर विभाग अलग से प्रत्याशी को नोटिस भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed