फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress yet not declared election manifesto

मतदान के लिए महज 12 दिन, कांग्रेस नहीं कर पाई घोषणापत्र जारी

Sun, 29 Oct 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Oct 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress yet not declared election manifesto

हिमाचल में कांग्रेस घोषणापत्र जारी करने को अभी वक्त लगेगा। छपने को भेजे गए इस मेनिफेस्टो में बीच-बीच में संशोधन चल रहा है। इसी से देरी होने जा रही है। इससे माना जा रहा है कि इस घोषणापत्र को नवंबर महीने में जारी किया जाएगा। मतदान के लिए महज 12 दिन ही बचे हैं।

विज्ञापन


बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी ने न तो अभी तक ये तय किया है कि कांग्रेस के घोषणापत्र को कब जारी करना है और न ही इसे जारी करने लायक तैयार ही किया गया है। वहीं, भाजपा का विजन डाक्यूमेंट अरुण जेटली रविवार को शिमला आकर जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस का घोषणापत्र छापने को दे दिया गया है। इसे पहले 26 और फिर 28 अक्तूबर को जारी करने की योजना बनाई गई, मगर दोनों बार ये धरी की धरी रह गई। अब माना जा रहा है कि इसे तैयार करने मेें कम से कम तीन से चार दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अपने घोषणापत्र में समाज के तमाम वर्गों की कोई न कोई घोषणा शामिल करना चाह रही है। कर्मचारियों को घोषणापत्र में खास तवज्जो दी गई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान का कहना है कि इसे जल्दी जारी कर दिया जाएगा। 


कांग्रेसी पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा बार चुनावी प्रभारियों की नियुक्तियां की है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हरिंदर सेन को नाचन, रजनीश किमटा को देहरा, राकेश चौधरी को नादौन, बलविंदर सिंह को नादौन, सुशांत कपरेट को चौपाल का प्रभारी नियुक्ति किया है। यह पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नेताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed